एजुकेशन

School Closed Today: क्या आज 27 दिसंबर को स्कूल बंद हैं या खुले हैं, जानें यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा के स्कूल का अपडेट

School Closed Today 27 December 2025: उत्तर भारत में ठंड का कहर (Delhi School Closed Today) जारी है। यहां लगातार गिरता पारा और धुंध के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जिसके चलते दिल्ली एनसीआर समेत अधिकांश राज्यों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया (Patna School Closed) गया है। ऐसे में यहा आप जान सकते हैं कि क्या आज स्कूल बंद है? क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं? क्या आज गाजियाबाद के स्कूल बंद हैं? क्या आज नोएडा के स्कूल बंद हैं।

Image

School Closed Today 27 December 2025: क्या आज 27 दिसंबर को स्कूल बंद हैं या खुले हैं

School Closed Today 27 December 2025: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है और इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत में देखने को मिल (Delhi School Closed Today) रहा है। कहीं शीत लहर ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है तो कहीं घना कोहरा रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर (School Closed Today) रहा है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिन तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने से 31 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके चलते देशभर के कई इलाकों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डीएम प्री प्राइमरी और नर्सरी तक स्कूलों में 24 दिसंबर से लेकर 27 दिसंबर तक अवकाश का आदेश दिया है। इसके अलावा वाराणसी, फर्रुखाबाद, हरदोई समेत देशभर के कई जिलों में सर्दी व घने कोहरे के चलते अवकाश घोषित किया गया है। इस बीच दिल्ली एनसीआर, गाजिबायाबाद, नोएडा, बिहार व अन्य राज्यों व शहरों के छात्र व अभिभावक सर्च कर रहे हैं कि क्या आज 27 दिसंबर को स्कूल बंद है। यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज स्कूल बंद है? क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं? क्या आज गाजियाबाद के स्कूल बंद हैं? क्या आज नोएडा के स्कूल बंद हैं।

Bihar School Closed Today: बिहार के स्कूलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

बिहार के कई हिस्सों में जिला प्रशासन ने सार्वजनिक अवकाश के आदेश जारी किए हैं, जिसके चलते स्कूल और कॉलेज बंद हो गए हैं। भीषण ठंड के कारण पटना में कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल 30 दिसंबर तक बंद करने का आदेश दिया गया है, जबकि उच्च कक्षाओं के लिए कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगी। ध्यान रहे यह आदेश पटना के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।

School Closed In Patna

School Closed In Patna

Kya Aaj Delhi Ke School Band Hai: क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं

बता दें दिल्ली एनसीआर में ठंड का कहर जारी है। जिसके चलते यहां स्कूलों में 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं आज गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर भी राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

Kya Aaj UP Ke School Band Hai: क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं

वहीं उत्तर प्रदेश में भी लोग कड़ाके की ठंड जीरो विजिबिलिटी से परेशान हैं। यहां घने कोहरे के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जिसके चलते वाराणसी, महाराजगंज, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, गोंडा, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में आज यानी 27 दिसंबर को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। इसके अलावा गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर भी आज स्कूल बंद हैं।

Punjab School Closed Today: पंजाब में आज बंद रहेंगे स्कूल

गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर आज यानी 27 दिसंबर को राजपत्रित अवकाश होने के कारण पंजाब के सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी विभाग बंद रहेंगे। अदिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापक से संपर्क करें।

Uttarakhand School Closed Today

इसके अलावा उत्तराखंड के स्कूलों में भी आज यानी 27 दिसंबर 2025 को गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। ध्यान रहे राज्य सरकार का यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article