एजुकेशन

बिहार में विंटर वेकेशन कब होगा! बिहार के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों को लेकर क्या है अपडेट

Bihar mei Winter Vacation 2026 Kab Hoga: सर्दियां शुरू होने के साथ ही बिहार में स्कूल के बच्चे बेसब्री से विंटर वेकेशन का इंतजार कर रहे हैं। यहां सर्दियों की छुट्टियां दिसंबर के अंत में शुरू होगी। आइए जानते हैं कि बिहार में कब से शुरू होंगे विंटर वेकेशन।

Image

बिहार में विंटर वेकेशन कब होंगे शुरू (Photo - AI/Newsroom Verified)

Bihar mei Winter Vacation 2026 Kab Hoga: सर्दियों की शुरुआत से साथ साल के अंतिम महीने दिसंबर की शुरुआत होने वाली है। मौसम की चाल और लगातार गिरते तापमान के कारण स्कूल जाना तो दूर दैनिक कार्य करना तक मुश्किल हो जाता है। मौसमी गतिविधियो को देखते हुए ही बिहार समेत उत्तर भारत के स्कूलों में विंटर वेकेशन की घोषणा की जाती है। बिहार के स्कूली छात्र और उनके अभिभावक विंटर वेकेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सर्दियों की छुट्टि कब शुरू होगी, बच्चे दिन गिनने लगे हैं। तो आइए जानते हैं कि बिहार में सर्दियों की छुट्टियां कब होगी।

बिहार में कब शुरू होगा विंटर वेकेशन

बिहार के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को बता दें कि यहां विंटर वेकेशन (Winter Vacation) दिसंबर के अंतिम महीने में शुरू होते हैं। आधिकारिक स्कूल हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, बिहार में विंटर वेकेशन की शुरुआत 25 दिसंबर से होगी और यह 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। छात्रों को केवल 7 दिन की सर्दियों कि छुट्टियां दी जाएंगी। हालांकि दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और प्रदूषण के स्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा छुट्टियों की अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए अभिभावकों और छात्रों को शिक्षा विभाग और जिलाधिकारिकी के वेबसाइट पर नजर रखनी होगी।

छुट्टियों का शेड्यूल

निर्धारित अवधि आधिकारिक हॉलीडे कैलेंडर के तहत फिलहाल 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश तय किया गया है।

मौसम व प्रदूषण के आधार पर विस्तार दिसंबर के आखिर और जनवरी के शुरुआती हफ्तों में यदि ठंड बढ़ती है, घना कोहरा पड़ता है या प्रदूषण की स्थिति प्रतिकूल होती है, तो जिला प्रशासन या संबंधित विभाग के आदेशानुसार छुट्टियों में बढ़ोतरी की जा सकती है।

विद्यालय व बोर्ड के अनुसार अंतर सरकारी स्कूलों के अलावा निजी स्कूलों या विशेष कक्षाओं/परीक्षा तैयारियों के शेड्यूल में थोड़ा अंतर संभव है, इसलिए अभिभावकों और छात्रों को अपने स्कूल के नोटिस पर भी नजर रखनी चाहिए।

विंटर वेकेशन के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?

छुट्टियों के दौरान बच्चों की सेहत और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी है। अक्सर छुट्टियों को दौरान बच्चे पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते हैं। छात्र छुट्टियों में पूरा दिन आराम करने की बजाए फरवरी-मार्च में होने वाली परीक्षाओं की तैयारी करें और अपने हॉलीडे होमवर्क समय से पूरा करें। ताकि उन्हें बात में दिक्कत न हो। छुट्टियों के आनंद के साथ पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी भी जरूरी है तो टाइमटेबल बनाकर रिवीजन और कमजोर विषय की तैयारी की आदत बनाएं।

छात्रों और अभिभावकों को जरूरी सलाह

ठंड या प्रदूषण के कारण छुट्टियां बढ़ने या स्कूल खुलने के समय में बदलाव के आदेश अक्सर स्थिति के आधार पर तत्काल सूचना पर जारी होते हैं, इसलिए स्कूल ग्रुप/नोटिस और स्थानीय अपडेट पर ध्यान दें। अफवाहों पर ध्यान देने की बजाए आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें और स्कूल के साथ संपर्क में रहें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article