एजुकेशन

SBI का छात्रों को तोहफा! अब स्कूल कॉलेज से लेकर IIT-IIM के छात्रों को 20 लाख की स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

SBI Scholarship Scheme For School, College, IIT, IIM, Medical, Engineering Students: स्कूल कॉलेज से लेकर आईआईटी और आईआईएम के छात्रों के लिए आशा स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए आवेदन शुरू हो (SBI Scholarship Scheme) चुके हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर है। ऐसे में यहां आप जा सकते हैं कि एसबीआई प्लेटिनियम जुबली आशा स्कॉलरशिप क्या है? एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के लिए योग्यता? एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के लिए कैसे अप्लाई करें? यहां जान सकते हैं।

Image

SBI Scholarship Scheme For School, College Students: क्या है एसबीआई एसबीआई प्लेटिनियम जुबली आशा स्कॉलरशिप, कैसे करें अप्लाई

SBI Scholarship Scheme For School, College, IIT, IIM, Medical, Engineering Students: शिक्षा न केवल एक बेहतर करियर का मार्ग प्रशस्त करती है, बल्कि जीवन में स्थिरता और सफलता की गारंटी भी (Scholarship Scheme For Students) देती है। लेकिन आज भी देश के अधिकतर युवा आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में यदि आप भी आर्थिक संकट के चलते आगे की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं तो निराश होने की जरूरत (SBI Platinium jubilee Asha Scholarship 2025) नहीं है। हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्टूडेंट्स को शानदार तोहफा दिया है। यहां स्कूल कॉलेज से लेकर आईआईटी आईआईएम के छात्रों को 15 हजार रुपये से लेकर 20 लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी जा रही है। बता दें यहां हम एसबीआई प्लेटिनियम जुबली आशा स्कॉलरशिप की बात कर रहे हैं।

एसबीआई आशा स्कॉलरशिप का उद्देश्य

यह स्कॉलरशिप आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के मेधावी छात्रों को सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह देश के सबसे बड़े स्कॉलरशिप योजनाओं में से एक है। इस स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य होनहार बच्चों की पढाई लिखाई में आ रही वित्तीय संकट को दूर करना है। तथा यह सुनिश्चित करना है कि पैसे की कमी किसी भी छात्र की प्रतिभा और सपनों के बीच बाधा न बने। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि एसबीआई प्लेटिनियम जुबली आशा स्कॉलरशिप क्या है।

SBI Scholarship Scheme For School Students

SBI Scholarship Scheme For School Students

किसे मिलती है एसबीआई प्लेटिनियम जुबली आशा स्कॉलरशिप

  • स्कूल स्टूडेंट्स
  • अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स
  • पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स
  • मेडिकल स्टूडेंट्स
  • आईआईटी स्टूडेंटेंस्
  • विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्र

SBI Platinium jubilee Asha Scholarship 2025: किसे कितने पैसे मिलेंगे

कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों को15000 रुपये तक
ग्रेजुएशन के छात्रों को75000 रुपये तक
पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्रों को2.50 लाख रुपये तक
आईआईटी स्टूडेंट्स2 लाख रुपये तक
आईआईएम स्टूडेंट्स5 लाख रुपये तक
मेडिकल स्टूडेंट्स4.50 लाख रुपये तक
विदेश में पढ़ने वाले छात्र20 लाख रुपये तक

SBI Platinium jubilee Asha Scholarship 2025 Eligibility: एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के लिए योग्यता

  1. आवेदक भारत का नागरित होना चाहिए।
  2. स्टूडेंट्स के कम से कम 75% मार्क्स होने चाहिए।
  3. छात्र की पारिवारिक आय सालाना 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  4. यदि आप IIT IIM के अलावा किसी और कॉलेज में पढ़ रहे हैं तो कॉलेज NIRF Ranking में टॉप 300 की लिस्ट में होना चाहिए।
  5. अगर आप फॉरेन यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं तो यूनिवर्सिटी क्यूएस रैंकिंग टॉप 200 में होना जरूरी है।
SBI Platinium jubilee Asha Scholarship 2025

SBI Platinium jubilee Asha Scholarship 2025

SBI Asha Scholarship 2025 Last Date: कब तक कर सकते हैं अप्लाई

एसबीआई प्लेटिनियम जुबली आशा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए 19 सितंबर 2025 को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2025 है।

SBI Asha Scholarship 2025 Application Form: कैसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbiashascholarship.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SBI Asha Scholarship Apply Online पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Apply Now लिंक पर जाएं।
  • फिर अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद पूरा फॉर्म भरें, यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
SBI Scholarship Scheme For College Students

SBI Scholarship Scheme For College Students

SBI Asha Scholarship 2025 Documents: ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • एकेडेमिक रेकॉर्ड्स यानी मार्कशीट
  • एडमिशन की स्लिप
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक का स्टेटमेंट
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर

SBI Platinium jubilee Asha Scholarship 2025

यहां अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए 10% छूट का प्रावधान दिया गया है। यहां एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 67.50% यानी 6.30 सीजीपीए चाहिए होगा। यहां 50% स्थान महिला उम्मीदवारों के लिए और 50% अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए आरक्षित हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article