एजुकेशन

SBI PO Prelims Admit Card 2025: जारी होने जा रहा एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

SBI PO Prelims Admit Card 2025 Sarkari Result: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। इस प्रक्रिया के माध्य से प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 600 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Image

SBI PO Prelims Admit Card 2025

SBI PO Prelims Admit Card 2025: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

SBI PO Prelims Exam 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 8 मार्च और 15 मार्च 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में इंग्लिश, रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

SBI PO Prelims Admit Card 2025 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SBI PO Prelims Admit Card 2025

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI PO Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। इस प्रक्रिया के माध्य से प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 600 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article