एजुकेशन

Odisha Police Constable Result 2024: जारी हुआ ओडिशा पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Odisha Police Constable Result 2024: इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा पुलिस में सिपाही/कांस्टेबल के कुल 2030 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन ऑनलाइन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा।

Image

Odisha Police Constable Result 2024

Odisha Police Constable Result 2024: ओडिशा पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। ओडिशा पुलिस स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (SSB) ने कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी ओडिशा पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Odisha Police Constable Result 2024: दिसंबर में हुई थी परीक्षा

ओडिशा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर से 18 दिसंबर 2024 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download Odisha Police Result 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: कब आएगी जेईई मेन सेशन 1 आंसर-की, jeemain.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

Odisha Police Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा पुलिस में सिपाही/कांस्टेबल के कुल 2030 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन ऑनलाइन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये से 69100 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article