एजुकेशन

SBI PO Mains 2025 Result: जल्द जारी होगा एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

SBI PO Mains Exam: एसबीआई कभी भी पीओ मेन्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे जान लें कि कैसे रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

SBI PO Mains Exam 2025 (Twitter)

SBI PO Mains Exam 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही पीओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। जो भी अभ्यर्थी पीओ भर्ती मेंस एग्जाम में शामिल हुए थे उन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में कभी भी एसबीआई की तरफ से मेंस एग्जाम का रिजल्ट घोषित हो सकता है। अभ्यर्थी बैंक का आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। एसबीआई पीओ मेंस एग्जाम का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया गया था।

बताते चलें कि इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 541 पद भरे जाने हैं। खाली पदों में 203 पद जनरल कैटेगरी के हैं जबकि 135 ओबीसी, 50 ईड्ब्लयूएस, 37 एससी और 75 पद एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रिजर्व हैं। 500 पद रेगुलर और 41 पद बैकलॉग वैकेंसी के हैं।

ऐसे चेक करें मेंस पीओ परीक्षा का रिजल्ट

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
  • स्क्रॉल करें और फिर होमपेज के नीचे करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
  • करियर सेक्शन में रिक्रूटमेंट रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • अब पीओ मेंस परीक्षा रिजल्ट दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
  • पीओ मेंस परीक्षा रिजल्ट लिंक पर लॉगिन करने के बाद आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपको एसबीआई पीओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
एसबीआई पीओ का मतलब होता है प्रोबेशनरी अफसर। एसबीआई की पीओ परीक्षा देकर ऑफिसर कैडर पर पद मिलते हैं। जिसमें ग्रेड 1 या जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 1 पर नौकरी मिलती है। इस परीक्षा में तीन चरण होते हैं। जिसमें पहला प्रीलिमनरी दूसरा मुख्य लिखित परीक्षा यानी मेन्स एग्जाम और तीसरा इंटरव्यू का चरण होता है।

मेन्स एग्जाम पास करने के बाद परीक्षार्थियों को इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज के लिए बुलाया जाता है। जो उम्मीदवार इंटरव्यू में सफल हो जाते हैं, उनकी एक फाइनल मेरिट लिस्ट बनती है। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को SBI Probationary Officer (PO) के तौर पर नियुक्ति मिलती है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article