University of London and Northeastern University Campuses to open in Hyderabad: हैदराबाद को ग्लोबल एजुकेशन हब बनाने की दिशा में तेलंगाना सरकार ने एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बताया कि यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और अमेरिका की Northeastern University हैदराबाद में अपने ऑफशोर कैंपस स्थापित करने की तैयारी कर रही हैं। यह पहल राज्य के “Global Knowledge Hub” विजन का हिस्सा है।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 1 सितंबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और बोस्टन स्थित Northeastern University हैदराबाद में ऑफशोर कैंपस स्थापित करेंगी। Northeastern University के लिए भारत का संभावित पहला ऑफशोर कैंपस Bharat Future City में विकसित करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।
यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन पहले से ही तेलंगाना सरकार के साथ हैदराबाद में अपनी शैक्षणिक मौजूदगी बढ़ाने को लेकर बातचीत कर रही है। अगस्त 2026 में यूनिवर्सिटी ने मुख्यमंत्री और तेलंगाना के अधिकारियों के साथ उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और इनोवेशन से जुड़े सहयोग पर चर्चा भी की थी।
Harvard University भी शुरू कर सकता है कार्यक्रम
हैदराबाद में सिर्फ दो विदेशी विश्वविद्यालयों की मौजूदगी की योजना नहीं है। मुख्यमंत्री ने बताया कि Harvard University और उसके कुछ स्कूल तेलंगाना में चुनिंदा प्रोग्राम और कोर्स शुरू करने में रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि, अभी हार्वर्ड के किसी कैंपस की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले भी तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स के लिए Harvard के शॉर्ट टर्म एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम शुरू करने की संभावना पर चर्चा की थी। फरवरी 2026 में मुख्यमंत्री ने बताया था कि ऐसे कार्यक्रमों के लिए हार्वर्ड ने सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: स्कॉटलैंड में पढ़ाई क्यों करना चाहते हैं भारतीय छात्र? जानें कैसे मिलता है एडमिशन, क्या हैं वीजा के नियम
Oxford, Cambridge और MIT से भी बातचीत
तेलंगाना सरकार की योजना केवल कैंपस खोलने तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री के अनुसार Oxford University, Cambridge University, SOAS, Imperial College London, London Business School और London School of Economics के साथ भी बातचीत सकारात्मक रही है। अमेरिका में MIT और अन्य प्रमुख संस्थानों के साथ भी चर्चा हुई है।
छात्रों को क्या फायदा होगा?
इस पहल का सबसे बड़ा फायदा हैदराबाद और आसपास के युवाओं को मिल सकता है। विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस और प्रोग्राम शुरू होने से छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पढ़ाई के लिए विदेश जाने की जरूरत कम हो सकती है। तेलंगाना सरकार का लक्ष्य है कि शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और रिसर्च को एक साथ आगे बढ़ाकर हैदराबाद को ग्लोबल नॉलेज हब बनाया जाए। हालांकि, प्रस्तावित कैंपस और प्रोग्राम के शुरू होने से पहले पाठ्यक्रम, रेगुलेटरी मंजूरी और संचालन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आना अभी बाकी हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: AI तो सुना लेकिन क्वांटम AI क्या है, कैसे बन रहा फ्यूचर का गेमचेंजर, 10 साल बाद चमकाएगा करियर
FAQs
प्रश्न 1: हैदराबाद में किन विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस खुलेंगे?
उत्तर: University of London और Northeastern University ने हैदराबाद में ऑफशोर कैंपस स्थापित करने की योजना बनाई है।
प्रश्न 2: क्या Harvard University भी हैदराबाद में कैंपस खोलेगा?
उत्तर: अभी हार्वर्ड के कैंपस की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। विश्वविद्यालय और उसके कुछ स्कूल तेलंगाना में चुनिंदा प्रोग्राम और कोर्स शुरू करने में रुचि रखते हैं।
प्रश्न 3: Global Knowledge Hub से छात्रों को क्या फायदा होगा?
उत्तर: छात्रों और प्रोफेशनल्स को अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के कोर्स, सर्टिफिकेशन, रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम अपने शहर में उपलब्ध होने का मौका मिल सकता है।
