एजुकेशन

SBI Clerk Prelims Result 2022: जारी हुए SBI क्लर्क प्रीलिमस रिजल्ट व मेन्स के लिए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 11:49 AM IST

SBI Clerk Prelims Result 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, SBI प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी गई है, साथ ही SBI क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2022 उन उम्मीदवारों के लिए जारी कर दिया गया, जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण की है। SBI ने 2 जनवरी, 2023 को क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट और मेन्स एडमिट कार्ड जारी किया, दोनों अपडेट यहां से देखा जा सकता है।

Image

SBI क्लर्क मेन्स 2023 एडमिट कार्ड

SBI Clerk Prelims Result 2022: State Bank of India, SBI Clerk Prelims Result उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है, जिन्होंने प्रीलिम्स के लिए फॉर्म भरा था। SBI ने 2 जनवरी, 2023 को क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट के साथ साथ मेन्स एडमिट कार्ड भी जारी किया। दोनों अपडेट को यहां से चेक व डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें अब मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा।

जानें कब होगी SBI Clerk Mains Exam

SBI क्लर्क मेन्स 2023 परीक्षा 15 जनवरी, 2023 को आयोजित की जा सकती है। बता दें, SBI क्लर्क मेन्स 2023 परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन एडमिट कार्ड डाउनलोड विंडो 15 जनवरी तक उपलब्ध है। अक्सर तभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की विंडो खुली रहती है जिस दिन परीक्षा तिथि होती है, इसी आधार पर 15 जनवरी को एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा होने की संभावना जताई जा रही है।

SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम राज्यवार और श्रेणीवार जारी किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए SBI Clerk Prelims Result 2022 के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, लगभग 55000 उम्मीदवारों को जनवरी में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा कार्यक्रम के लिए चुना गया है।

SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022, कैसे डाउनलोड करें

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट यानी sbi.co.in पर जाएं।
  • अब 'Current Openings' पर जाएं।
  • जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) की भर्ती के खिलाफ दिए गए परिणाम लिंक "प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 'पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें
  • एसबीआई जूनियर एसोसिएट परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य में यह कागज काम आएगा, ऐसे में इसका प्रिंटआउट लेना भूलें।

एसबीआई क्लर्क परिणाम उन उम्मीदवारों के लिए घोषित किया गया है जो 12, 19, 20 और 25 नवंबर, 2022 को ऑनलाइन आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article