देश

IIT Bombay Case: प्रोफेसर डुल्ला को मुंबई क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, साहिल वाकोडे के माता-पिता और छात्रों से भी की पूछताछ

क्राइम ब्रांच ने छात्रों, पेरेंट्स और साहिल वाकोडे के फोन की जांच की है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने साहिल वाकोडे के माता-पिता और छात्रों के बयान रिकॉर्ड किए, जो उसके एग्जाम हॉल, हॉस्टल में मौजूद थे और उसे जानते थे। जानिए आज का अपडेट...

Image

साहिल वाकोडे केस में क्राइम ब्रांच की जांच

Sahil Wakode Suicide Case: IIT बॉम्बे केस में क्राइम ब्रांच की जांच में तेजी आ गई है। छात्र साहिल वाकोडे सुसाइड केस में प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला को आज मुंबई क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए समन किया गया है। आज प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला से क्राइम ब्रांच पूछताछ कर सकती है। कल ही इस मामले में क्राइम ब्रांच ने खुदकुशी करने वाले छात्र साहिल वाकोडे के माता पिता का बयान रिकॉर्ड किया था।

छात्रों, पेरेंट्स और साहिल वाकोडे के फोन की जांच

क्राइम ब्रांच ने छात्रों, पेरेंट्स और साहिल वाकोडे के फोन की जांच की है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने साहिल वाकोडे के माता-पिता और छात्रों के बयान रिकॉर्ड किए, जो उसके एग्जाम हॉल, हॉस्टल में मौजूद थे और उसे जानते थे। क्राइम ब्रांच जांच के हिस्से के तौर पर IIT बॉम्बे के प्रोफेसरों और दूसरे फैकल्टी मेंबर्स के बयान भी रिकॉर्ड कर सकता है।

साहिल के पेरेंट्स से फिर से पूछताछ की जा सकती है

सूत्रों का कहना है कि अगर और स्पष्टीकरण की जरूरत हुई तो साहिल के पेरेंट्स से फिर से पूछताछ की जा सकती है। पुलिस दावों को वेरिफाई करने और घटनाओं का सीक्वेंस पता लगाने के लिए डिवाइस से डेटा एक्सेस करने की कोशिश कर रही है, जिसमें उसकी ChatGPT हिस्ट्री भी शामिल है। क्राइम ब्रांच चल रही जांच के हिस्से के तौर पर अब तक इकट्ठा किए गए बयानों, डिजिटल सबूतों और दूसरे मटीरियल की जांच कर रही है।

20 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे अपने कमरे में मृत पाया गया

8 सितंबर 2026 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के पवई कैंपस स्थित हॉस्टल नंबर-4 में 20 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे अपने कमरे में मृत पाया गया। साहिल यवतमाल का रहने वाला था और बीटेक एनर्जी साइंस का सेकंड ईयर का छात्र था। मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कोर्स इंस्ट्रक्टर व प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला ने साहिल पर परीक्षा में मोबाइल/AI प्लेटफॉर्म का उपयोग कर नकल करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि परीक्षा हॉल से बाहर ले जाकर उससे पूछताछ की गई। परीक्षा हॉल से निकलने के कुछ ही घंटों बाद साहिल ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

परिजनों ने लगाया जातिगत उत्पीड़न का आरोप

साहिल के माता-पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि प्रोफेसर डुल्ला पिछले तीन महीनों से उनके बेटे पर जातिगत टिप्पणी कर रहे थे, उसे धमका रहे थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्रो. सूर्यनारायण डुल्ला और अन्य अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने धारा 108) और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article