एजुकेशन

SBI Clerk Mains Result 2025: लद्दाख और चंडीगढ़ के एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट जारी, जानें कहां से मिलेगा डायरेक्ट लिंक

SBI Clerk Mains Result 2025 on official website sbi.co.in: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जल्द ही क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) मेन्स परीक्षा 2025 लेह और कारगिल घाटी (चंडीगढ़ सर्कल) सहित लद्दाख यूटी रीजन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपना रिजल्ट देख सकते है।

Image

SBI Clerk Mains Result 2025 Date time

SBI Clerk Mains Result 2025 on official website sbi.co.in: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जल्द ही क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) मेन्स परीक्षा 2025 लद्दाख रीजन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लेह और कारगिल घाटी (चंडीगढ़ सर्कल) सहित लद्दाख यूटी के लिए एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे sbi.co.in पर अपनी योग्यता की स्थिति की जांच कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपना रिजल्ट देख सकते है। नीचे आपको एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 चेक करने के स्टेप्स बताए गए हैं।

SBI Clerk Mains Result 2025: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर क्लर्क मेन्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई क्लर्क के कुल 13,735 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 17 दिसंबर से 7 जनवरी तक आवेदन मांगे गए थे। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी, 27 फरवरी, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को किया गया। वहीं, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया गया था। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल और 12 अप्रैल 2025 को किया गया था। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा।

SBI Clerk Mains Result 2025: मुख्य परीक्षा के बाद क्या होगा

मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) के लिए बुलाया जाएगा, जो अंतिम चयन के लिए अनिवार्य है। मुख्य परीक्षा के अंक अंतिम योग्यता का आधार होंगे, क्योंकि कोई साक्षात्कार दौर नहीं है। परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक SBI वेबसाइट पर जाना होगा, अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करना होगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article