Sarkari Naukri 2026 : पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में बिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर बंपर भर्ती की खबर है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए शानदार खबर है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में बिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर बंपर भर्ती की खबर है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। विभाग ने अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किये हैं, जिनके तहत कुल 6289 पदों को भरा जाएगा। इसका नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जारी कर दिया है।
दो कैटेगरी में बांटी गई भर्ती
इस मेगा भर्ती अभियान को अच्छी तरह से चलाने के लिए बिजली विभाग ने इसे दो श्रेणियों में बांटा गया है। इसके तहत लाइनमैन ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट धारकों के लिए 3289 पदों को आरक्षित किया गया है। वहीं दूसरे नोटिफिकेशन के तहत इलेक्ट्रीशियन या फिर वायरमैन ट्रेड में आईटीआई करने वाले छात्रों के लिए 3,000 पदों को रखा गया है।
क्या है क्वालिफिकेशन क्राइटेरिया ?
इस सुनहरे मौका का लाभ उठाने के लिए कैंडिडेट्स का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास NCVT या फिर SSVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रीशियन या फिर वायरमैन ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या फिर संबंधित ट्रेड में NAC होना बेहद जरूरी है। भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए। पंजाब सरकार के नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कब शुरू होंगे आवेदन ?
इस भर्ती में लाइनमैन ट्रेड के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू हो जाएगी। वहीं इलेक्ट्रीशियन और वायरलमैन ट्रेड के लिए आवेदन 19 जून से किए जा सकेंगे। आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 6 जुलाई और 9 जुलाई तय की गई है। वहीं सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए फीस जमा करने की आखिरी डेट 10 जुलाई 2026 होगी।
