एजुकेशन

HSSC CET Phase-II Recruitment: हरियाणा ग्रुप-C के 4227 पदों वाली भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

HSSC CET Phase II Group C Recruitment : आयोग ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगी। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। इस भर्ती में राहत की बात ये है कि किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

HSSC Group-C Recruitment

HSSC Group-C Recruitment

HSSC CET Phase-II Notification : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET Phase-ii के तहत ग्रुप सी के 4227 पदों वाली सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।, जिन उम्मीदवारों ने 1 जनवरी 2026 तक ग्रुप-सी CET परीक्षा पास कर ली है। आयोग के अनुसार, योग्य उम्मीदवारों को अपने CET रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिये दोबारा पंजीकरण करना होगा।

कब शुरू होंगे आवेदन ?

आयोग ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगी। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। इस भर्ती में राहत की बात ये है कि किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

HSSC ने आरक्षण से जुड़े प्रमाण पत्रों को लेकर भी दिशानिर्देश जारी किए हैं। BCA, BCB और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिये जरूरी है कि उनका समर्थन पत्र 1 अप्रैल 2025 के बाद जारी किया गया हो और आवेदन की अंतिम तिथि से पहले वैध हो। वहीं DSC और OSC श्रेणी के उम्मीदवारों का प्रमाण पत्र 13 नवंबर 2024 के बाद जारी होना जरूरी है।

इसके अलावा पूर्व सैनिक यानी ESM श्रेणी के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारो के परिवार के सदस्य के लिए पात्रता प्रमाण पत्र 10 फरवरी 2025 के बाद जारी या फिर नवीनीकृत होना चाहिए। आयोग ने ये भी साफ किया है कि निर्धारित तिथियों से बाहर जारी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे।

परीक्षा से संबंधित जानकारी की बात करें तो एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख और परीक्षा तिथि फिल्हाल घोषित नहीं की गई है। आयोग ने बताया है कि इससे जुड़ी सूचना HSSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अलग से जारी की जाएगी।

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले अपना नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और फिर सभी जरूरी दस्तावेजों को सही से अपलोड करें। क्योंकि गलत जानकारी होगी तो आवेदन रद्द किया जा सकता है।

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article