एजुकेशन

Sarkari Naukri 2026: यूपी में निकली वन रक्षक भर्ती, ₹63000 महीने की सैलरी पर भरे जाएंगे 708 पद

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक (Forest Guard) और वन्यजीव रक्षक (Wildlife Guard) के कुल 708 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Image

यूपी में फॉरेस्ट गार्ड के 708 पदों पर भर्ती

Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक (Forest Guard) और वन्यजीव रक्षक (Wildlife Guard) के कुल 708 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आप 12वीं पास हैं और PET-2025 उत्तीर्ण कर चुके हैं, तो यह भर्ती सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए सभी पात्रता नियम और निर्देशों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लें।

शैक्षिक योग्यता

आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET-2025 का वैध स्कोरकार्ड होना भी जरूरी है। बिना PET स्कोर वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

कैसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले PET स्कोर के आधार पर पात्र उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण आयोजित किया जाएगा। अंतिम चयन सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का होगा।

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये रखा गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

कितना मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 वेतनमान के तहत लगभग 19,900 रुपये से 63,200 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक का कार्य जंगलों की सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण, अवैध कटान और शिकार पर निगरानी रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाना होगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article