एजुकेशन

10वीं पास के लिए अलग-अलग विभागों में 21,614 पदों पर निकली भर्ती, लाखों में सैलरी, एक क्लिक में पढ़ें डीटेल्स

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। देश के अलग-अलग राज्यों में कई विभागों में भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक होना जरूरी है।

Image

sarkari naukri 2026

10th pass Sarkari Naukri: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, देश के अलग-अलग राज्यों और विभागों में कुल 21,614 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें से 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको कुछ भर्तियों के बारे में बता रहे हैं।

राजस्थान में निकली बंपर वेकेंसी

अगर आप 18 से 40 साल की उम्र के बीच हैं तो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एलडीसी ग्रेड 2 और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके जरिये 10,644 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को CET टेस्ट पास करना बेहद जरूरी है। इसमें आरक्षित वर्गों और महिलाओं को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

हरियाणा पुलिस में निकली भर्ती

दूसरी भर्ती हरियाणा पुलिस में है। हरियाणा कर्मचारी चयन बोर्ड ने 5500 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही 10वीं में हिंदी या फिर संस्कृत विषय होने चाहिए। इसके लिए आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 25 साल होनी जरूरी है।

गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने भी एसआई टेक्निकल ऑपरेटर के करीब 950 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें चुने गए उम्मीदवारों को 40 हजार से लेकर 50 हजार तक की सैलरी हर महीने दी जाएगी। लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के जरिये चयन होगा।

गुजरात यूनिवर्सिटी में वेकेंसी

गुजरात यूनिवर्सिटी में भी भर्ती निकली है, जिसमें टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के जरिये 119 पदों को भरा जाएगा। इसमें रजिस्ट्रार, लाइब्रेरियन, इंजीनियर, सिक्योरिटी ऑफिसर और लैब टेक्नीशियन जैसे पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती में चुने गए उम्मीदवारों को 19,900 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक की सैलरी हर महीने दी जाएगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article