Sarkari Naukri 2026 Bihar Police Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गृह विभाग की ओर से मिली स्वीकृति के बाद अब बिहार पुलिस में कुल 48,447 पदों को भरा जाएगा। इससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। राज्य सरकार ने बिहार पुलिस में बड़े स्तर पर भर्ती और प्रमोशन की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। लंबे समय से युवा इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। सरकार के इस फैसले को राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस बल में कर्मचारियों की कमी दूर करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। संभावना है कि भर्ती प्रक्रिया बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग और केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) के माध्यम से कराई जाएगी।
कुल कितने पदों पर भर्ती
गृह विभाग की ओर से मिली स्वीकृति के बाद अब बिहार पुलिस में कुल 48,447 पदों को भरा जाएगा। जानकारी के अनुसार, इन पदों में 37,978 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जबकि 10,468 पद प्रोन्नति यानी प्रमोशन के जरिए भरे जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही भर्ती से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना जारी कर सकती है। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। जानकारी के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग और केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) के माध्यम से कराई जा सकती है।
सिपाही के पद सर्वाधिक
सबसे ज्यादा भर्ती सिपाही और समकक्ष पदों पर होने जा रही है। गृह विभाग के मुताबिक 22,010 पद सिपाही एवं समकक्ष श्रेणी के होंगे। इसके अलावा 5,500 पद चालक सिपाही एवं समकक्ष के लिए निर्धारित किए गए हैं। माना जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में युवा आवेदन करेंगे। जानकारों मानना है कि इतने बड़े पैमाने पर भर्ती होने से बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं का सरकारी नौकरी की ओर रुझान और मजबूत होगा।
नोटिफिकेशन जल्द
सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही भर्ती से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना जारी कर सकती है। राज्य में लंबे समय से पुलिस बल में रिक्त पदों को भरने की मांग उठ रही थी। ऐसे में सरकार के इस फैसले से न केवल बेरोजगार युवाओं को राहत मिलेगी, बल्कि पुलिस व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
