NEET UG Admit Card, Exam Date, Time, Schedule, Exam Pattern: नीट यूजी की परीक्षा लीक होने के बाद आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रेस कांफ्रेंस कर (NEET UG Admit Card) रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय छात्रों के पक्ष में लिया गया है। हमारे लिए छात्रों की प्राथमिकता सर्वोपरी है। उन्होंने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा की नई तारीख 21 जून घोषित किया है। इसके लिए 14 जून को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। साथ ही इस बार छात्रों को परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र तक विद्यार्थियों के आवागमन के लिए भी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। साथ ही प्रधान ने यह भी जानकारी दी कि अगले साल से परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। यहां आप जान सकते हैं कि NEET यूजी परीक्षा में क्या क्या बदलेगा।
NEET UG Admit Card Date: कब जारी होगा नीट यूजी का एडमिट कार्ड
बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 14 जून को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट का एडमिट कार्ड जारी करेगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दी। बता दें प्रवेश पत्र जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET यूजी परीक्षा में क्या-क्या बदलेगा
- छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय
- अगले साल से ऑनलाइन सीबीटी मोड में परीक्षा होगी।
- ओएमआर शीट की व्यवस्था खत्म की जाएगी
- 1 सप्ताह तक विद्यार्थियों को अपने पसंद का शहर चुनने का विकल्प मिलेगा
- नीट यूजी रजिस्ट्रेशन की फीस वापस की जाएगी
- आने वाली परीक्षा की कोई फीस नहीं ली जाएगी।
NTA NEET UG Re Exam 2026: सुरक्षित तरीके से होगी परीक्षा
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार परीक्षा पूरी तरह से सुरक्षित तरीके से होगी। परीक्षा रद्द कर मेधावी छात्रों के पक्ष में निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि NTA एक करोड़ बच्चों का परीक्षा आयोजित करता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और मजबूत हो इस पर हम काम करेंगे। हम बच्चों की फीस वापस करेंगे और आने वाली परीक्षा की कोई फीस नहीं ली जाएगी। प्रधान ने कहा कि अगले साल से नीट परीक्षा ऑनलाइन होगी। ओएमआर शीट की व्यवस्था खत्म की जाएगी। 1 सप्ताह तक विद्यार्थियों को अपने पसंद का शहर चुनने का विकल्प देंगे।
