Sainik School Entrance Exam Date 2025 Announced: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2025) की तारीख आ गई है। जो छात्र सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, उन्हें 5 अप्रेल को प्रवेश परीक्षा में भाग लेना होगा। Sainik School Entrance Exam Date 2025 Class 6, 9 को exams.nta.ac.in/AISSEE पर जारी किया गया है। परीक्षा के इच्छुक छात्र शिफ्ट टाइमिंग नोट करना न भूलें साथ ही देखें पेपर का आयोजन किस मोड में किया जाएगा।
AISSEE Exam 2025 पूरे भारत में 190 शहरों में आयोजित की जाएगी।
किस मोड में होगी परीक्षा
exams.nta.ac.in/AISSEE पर आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा ऑफलाइन पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी, छात्रों को OMR शीट दी जाएगी।
रही बात परीक्षा शहर की सूचना पर्ची या एडमिट कार्ड की, तो इन अपडेट्स को बाद में जारी किया जाएगा। जानें परीक्षा के बारे में
Sainik School Entrance Exam Date 2025 Class 6
AISSEE 2025 कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा प्रश्न पत्र में 125 प्रश्न होंगे। पाठ्यक्रम में चार विषय शामिल हैं - भाषा, गणित, बुद्धि और सामान्य ज्ञान। परीक्षा में कुल अंक 300 अंक होंगे।
प्रश्न पत्र के भाषा, बुद्धि और सामान्य ज्ञान अनुभाग में दो अंक के प्रश्न होंगे और इन अनुभागों में कुल अंक 50 होंगे। गणित में 150 अंकों के लिए 50 प्रश्न होंगे।
Sainik School Entrance Exam Date 2025 Class 9
कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा के पेपर में 400 अंकों के लिए 150 प्रश्न होंगे।
कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा के पेपर के विषय गणित, बुद्धि, अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान हैं। गणित अनुभाग में 4 अंकों के 50 प्रश्न होंगे, और शेष चार खंडों में 25 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक दो अंकों का होगा।
शिफ्ट का समय
दोनों परीक्षाएं एक ही दिन (5 अप्रैल को) आयोजित की जाएंगी। कक्षा 6 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे (150 मिनट) तक होगी, और कक्षा 9 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे (180 मिनट) तक होगी।
परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार/अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या AISSEE 2025 हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। वे aissee@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
