RSSB Lab Assistant Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आधिकारिक तौर पर लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 में 500 पद का इजाफा किया जा सकता है। इससे विज्ञान पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का एक बड़ा अवसर खुल गया है। RSSB के चेयरमैन आलोक राज के अनुसार, लैब असिस्टेंट पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 27 जनवरी से 25 फरवरी, 2026 तक चली थी, उस दौरान विज्ञान और भूगोल स्ट्रीम में कुल 804 रिक्तियों की सूचना दी गई थी
आज 8 मई को जारी सूचना में कहा गया है कि 'Lab Asst Science भर्ती के कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी, लगभग 500 पद बढ़ने की संभावना, कुल लगभग 1200 पद, अब और भी लगन से ये परीक्षा दें। 9 और 10 मई को होने वाली लैब असिस्टेंट परीक्षाओं के सभी 9 लाख कैंडिडेट्स को हमारी शुभकामनाएं।'
पहले जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विज्ञान और भूगोल स्ट्रीम में कुल 804 रिक्तियों की सूचना दी गई थी, लेकिन इसमें साइंस में 500 पदों का इजाफा कर दिया गया।
यह भर्ती अभियान राजस्थान राज्य भर के सरकारी स्कूलों और संस्थानों में प्रयोगशाला सहायक कर्मचारियों की रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता मानदंडों को ध्यान से देखें और RSSB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन जमा करें।

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026
पद का विवरण
यह भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही है। ये लैब असिस्टेंट के पद हैं, जो राज्य के ग्रुप-C के अंतर्गत आते हैं। विशेष रूप से, विज्ञान लैब असिस्टेंट और भूगोल लैब असिस्टेंट के पदों का विभाजन किया गया है।
क्या मांगी गई थी योग्यता
RSSB लैब असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करने के लिए, आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10+2 स्तर की पढ़ाई पूरी की हो। इसके अलावा, साइंस लैब असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करने हेतु, 10+2 कक्षा में साइंस स्ट्रीम का शैक्षिक बैकग्राउंड होना जरूरी है।
जिन उम्मीदवारों के 10+2 स्तर में भूगोल एक विषय रहा है, वे भी RSSB भर्ती 2021 के तहत भूगोल लैब असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को राजस्थानी संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए और देवनागरी लिपि में हिंदी का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, जबकि ज्यादातर मामलों में ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष है।
