एजुकेशन

REET Admit Card 2023: आज इस समय डाउनलोड करें राजस्थान रीट परीक्षा का एडमिट कार्ड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 17, 2023, 09:33 AM IST

REET Admit Card 2023 Link: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड आज 17 फरवरी, 2023 को रीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। उम्मीदवार यहां दिए गए लिंक से राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

राजस्थान रीट परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड

Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board, RSMSSB REET Admit Card 2023 आज किसी भी समय जारी हो सकता है। एक बार राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2023 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड होने के बाद उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

रीट 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को rsmssb.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करना होगा। हालांकि आप लॉगिन के लिए recruitment.rajasthan.gov.in पोर्टल की भी मदद ले सकते हैं।

कब होगी रीट परीक्षा 2023

रीट परीक्षा 2023 का आयोजन 25 फरवरी से शुरू हो जाएगा। इसके बाद 26, 27, 28 फरवरी और फिर 1 मार्च, 2023 को परीक्षा का समापन होगा। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2023 का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। रीट पेपर सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। जबकि दूसरी पाली की बात करें तो पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

आरईईटी परीक्षा 2023 तिथि और समय
परीक्षा तिथि समयविषय
25 फरवरीसुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तकगणित और विज्ञान स्तर 1
26 फरवरीसुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तकसामाजिक अध्ययन एवं हिंदी स्तर 2
27 फरवरी प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तकसंस्कृत और अंग्रेजी स्तर 2
28 फरवरीसुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तकउर्दू और पंजाबी लेवल 2
1 मार्च9.30 प्रातः से 12 बजे तकदोपहर 3 से 5.30 सिंधी लेवल 2
RSMSSB REET परीक्षा 2023 दो स्तर की होती है, पहला स्तर प्राथमिक स्तर होता है जिसमें कक्षा 1 से 5 के छात्रों को पढ़ाने के लिए परीक्षा होती है, और दूसरा स्तर उच्च प्राथमिक स्तर होता है, जिसके माध्यम से कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाने का मौका मिलता है।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article