एजुकेशन

Rajasthan Patwari Result 2025 Date: कब जारी होगा राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

RSMSSB Rajasthan Patwari Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर काम की (Rajasthan Patwari Result 2025) खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद रिजल्ट (Rajasthan Patwari Result) घोषित करेगा। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

RSMSSB Rajasthan Patwari Result 2025: यहां देखें कब जारी होगा राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

RSMSSB Rajasthan Patwari Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों लगातार सर्च कर (Rajasthan Patwari Result 2025) रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दिवाली से पहले पटवारी भर्ती परीक्षा के नतीजे का ऐलान कर (Rajasthan Patwari Result) दिया जाएगा। हालांकि हाल में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने यह साफ कर दिया है कि दिवाली के बाद ही रिजल्ट संभव है। उनका कहना है कि यहां आंसर की पर अधिक संख्या में उम्मीदवारों ने अपनी आपत्ति दर्ज की थी। इन आपत्तियों का निपटारा करने के बाद नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Rajasthan Patwari Result 2025: कब हुई थी परीक्षा

बता दें राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं दो पालियों में निर्धारित थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 12 बजे तक निर्धारित थी। यहां कुल 6.76 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। वहीं अब जल्द ही रिजल्ट जारी होने वाला है।

Rajasthan Patwari Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RSMSSB Rajasthan Patwari Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

Rajasthan Patwari Score Card 2025: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. परीक्षा का नाम
  4. प्राप्तांक
  5. कुल मार्क्स

Rajasthan Patwari Result: रिजल्ट के साथ कटऑफ और मेरिट लिस्ट

आरएसएमएसएसबी पटवारी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट व मेरिट लिस्ट जारी कर देगा। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगेल चरण यानी डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article