RSMSSB Rajasthan Animal Attendent Vacancy 2023: विधान परिषद चुनाव से पहले राजस्थान सरकार ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान पशुपालन विभाग जल्द ही पशु परिचर यानी एनिमल अटेंडेंट के 5 हजार 934 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने (Rajasthan Animal Attendent Bharti) वाला है। हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैबिनेट बैठक के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। साथ ही यहां आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं से बढ़ाकर 10वीं कर दिया ( Rajasthan Animal Attendent Recruitment) गया है। खास बात यह है कि, उम्मीदवारों का चयन डायरेक्ट इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है, जो 8वीं 10वीं पास कर राजस्थान सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे हैं।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय के बाद राज्य के युवाओं को रोजगार मिलने के साथ पशु चिकित्सा संस्थानों पर घायल व बीमार पशुओं का उपचार हो सकेगा। यहां आप पशु परिचर के पदों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता आयु, सीमा व चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
