एजुकेशन

Rajasthan Jail Prahari Bharti 2025: बड़ी खबर! राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती रिजल्ट से पहले वैकेंसी में बंपर इजाफा

Rajasthan Jail Prahari Bharti 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही प्रहरी परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला है, लेकिन उससे पहले एक बड़ा अपडेट आया है, जिसमें बताया गया है इन वैकेंसी को बढ़ा दिया गया है।

Image

Rajasthan Jail Prahari Bharti 2025

Rajasthan Jail Prahari Bharti 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही प्रहरी परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला है, लेकिन उससे पहले एक बड़ा अपडेट आया है, जिसमें बताया गया है इन वैकेंसी को बढ़ा दिया गया है। (Rajasthan Jail Prahari Result 2025 in Hindi) सीट या वैकेंसी बढ़ने से सीधे सीधे छात्रों को फायदा होगा, क्योंकि इस बढ़ोतरी से अब ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी मिल सकेगी।

बता दें, अभी तक 803 को भरा जाना था, लेकिन 165 पदों की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसके बाद पदों की कुल संख्या 968 हो गई है।

ये राजस्थान में होने वाली मुख्य भर्ती में से है, जिसके लिए कुल 820942 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बड़ी संख्या में आए आवेदनों के बाद 12 अप्रैल को प्रदेश के 38 जिलों में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया।

आपको जानकर हैरानी होगी कि मात्र इतने पदों के लिए परीक्षा में 610168 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आलोक राज जो कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हैं, ने बताया कि बोर्ड द्वारा जेल प्रहरी भर्ती में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है।

Rajasthan Jail Prahari Bharti ka Result Kab Aaega

Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Date अभी नहीं आई है, माना जा रहा है कि इस महीने के आखिरी सप्ताह तक Rajasthan Jail Prahari Result 2025 जारी कर दिया जाएगा। वैसे भी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशु परिचर सीधी भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में Rajasthan Jail Prahari Result 2025 की उम्मीदें तेज हो गई हैं।

एक बार परिणाम जारी होने के बाद Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Pdf Download करने का लिंक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज www.timesnowhindi.com/education पर शेयर किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article