एजुकेशन

RSKMP 8th Result 2026 Online Marksheet Download: एमपी बोर्ड 8वीं ऑनलाइन मार्कशीट कैसे करें डाउनलोड, कैसे मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

RSKMP 8th Result 2026 Online Marksheet Download at rskmp.in, mpbse.mponline.gov.in: राज्य शिक्षा केंद्र (Rajya Shiksha Kendra) द्वारा आज दोपहर 1.30 बजे एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। छात्र rskmp.in, mpbse.mponline.gov.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और प्रोविजनल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RSKMP 8th Result 2026 Online Marksheet Download

RSKMP 8th Result 2026 Online Marksheet Download at rskmp.in, mpbse.mponline.gov.in: राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) आज, 25 मार्च 2026 को एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं के रिजल्ट घोषित करने वाला है। 10 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। RSKMP द्वारा MP Board 8th Result 2026 की घोषणा दोपहर 1.30 बजे कर दी गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र उसे rskmp.in और mpbse.mponline.gov.in से चेक कर सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से न केवल अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे, बल्कि अपनी प्रोविजनल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को बस आसान स्टेप फॉलो करने हैं।

मार्कशीट में गलती होने पर क्या करें?

छात्र जारी मार्कशीट में दी गई सारी जानकारी ध्यान से चेक करें। अगर उन्हें अपने नाम, माता-पिता के नाम या किसी अन्य प्रकार की गलती नजर आती है तो तुरंत अपने स्कूल में संपर्क करें। स्कूल द्वारा बोर्ड को इसकी जानकारी दी जाएगी और मार्कशीट में सुधार के लिए आवेदन किया जाएगा।

मार्कशीट में होगी यह जानकारी

कक्षा 8वीं के छात्रों की मार्कशीट में उनका नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, कुल अंक, प्राप्त अंक, विषयवार अंक, पास/फेल और ग्रेड की जानकारी मिलेगी।

कैसे करें RSKMP MP Board 8th Result 2026 Online Marksheet Download

एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं के छात्र RSKMP की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपनी मार्कशीट नीचे दिए गए आसान स्टेप से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • RSKMP 8th Result 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र rskmp.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए MPBSE Board 8th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां अपनी पूरी आईडी या रोल नंबर दर्ज करें। सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • अब, आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
  • छात्र स्क्रीन पर आई मार्कशीट को डाउनलोड करें, इसका पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट भी लें।

छात्रों को बता दें कि ऑनलाइन जारी मार्कशीट एक प्रोविजनल मार्कशीट है, जिसमें आप विषयवार अंक, प्राप्त अंक और पास/फेल के साथ ग्रेड की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

कहां से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

जैसी की आपको बताया कि ऑनलाइन जारी मार्कशीट केवल प्रोविजनल मार्कशीट है। यह ओरिजिनल मार्कशीट नहीं है। रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्रों को 10 से 15 दिन में उनके संबंधि स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट मिल जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article