एजुकेशन

rskmp.in और mpbse.mponline.gov.in डाउन होने पर ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट, बिना इंटरनेट भी देख सकेंगे नतीजे

RSKMP MP Board 8th Result 2026: राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश द्वारा आज, 25 मार्च दोपहर1.30 बजे रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद rskmp.in और mpbse.mponline.gov.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लेकिन अगर सर्वर क्रैश होता है या इंटरनेट न होने पर भी छात्रों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। वह उसके बाद भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आइए बताएं कैसे।

Image

वेबसाइट डाउन होने पर ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट, बिना इंटरनेट भी देख सकेंगे नतीजे

RSKMP MP Board 8th Result 2026: राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश द्वारा आज यानी बुधवार, 25 मार्च 2026 को कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की घोषणा दोपहर 1.30 बजे कर दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक को लेकर भी जानकारी साझा कर दी गई है। एक बारी रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र उसे राज्य शिक्षा केंद्र, एमपी (RSKMP) की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.mponline.gov.in पर लिंक एक्टिवेट हो जाएगा और छात्र अपना अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

बता दें कि एमपी बोर्ड द्वारा आयोजित की गई कक्षा 8वीं की परीक्षा में इस साल (2026) में 10.92 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनका रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। रिजल्ट के जारी होते ही यह सभी छात्र नतीजे चेक करने के लिए वेबसाइट पर जाएंगे, ऐसे में सर्वर डाउन होने और उसके क्रैश होने की संभावना अधिक होती है, ऐसी स्थिति में छात्र रिजल्ट चेक नहीं कर पाते और टेंशन बढ़ने लगती है। वहीं कई छात्र ऐसे भी होंगे जो इंटरनेट क्षेत्र से बाहर हैं और वह भी इंटरनेट की कमी के कारण अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पाते। आइए आपको बताएं सर्वर क्रैश होने और इंटरनेट न होने की स्थिति में रिजल्ट कैसे चेक किया जा सकता है।

एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 (MPBSE 8th Result 2026)

बोर्ड का नामराज्य शिक्षा केंद्र एमपी बोर्ड
कक्षा5वीं, 8वीं
परिणाम जारी होने की तिथि25 मार्च, 2026 आज 1.30 बजे
लॉगिन क्रेडेंशियलरोल नंबर
परीक्षा की तिथि20 फरवरी से 28 फरवरी 2026
ऑफिशियल वेबसाइटmpbse.mponline.gov.in या rskmp.in

सर्वर क्रैश होने पर कैसे चेक करें RSKMP 8th Class Result 2026

वेबसाइट का सर्वर क्रैश होने और इंटरनेट न होने पर छात्र बिना परेशान हुए अपना रिजल्ट SMS के माध्यम से चेक कर सकते हैं। उन्हें बस नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो करना है।

  • SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपने फोन के मैसेज इनबॉक्स में जाएं।
  • वहां न्यू मैसेज पर क्लिक करें।
  • अब MPBSE8 <Roll Number> टाइप करें।
  • उसके बाद इसे भेज दें 56263 पर।
  • मैसेज भेजने के कुछ ही देर में आपको एक रिप्लाई मिलेगा।
  • इसमें छात्रों का रिजल्ट होगा।

छात्रों को बता दें कि एसएमएस के जरिए उन्हें केवल पास और फेल की स्थिति और कुल अंकों में से प्राप्त अंकों की जानकारी दी जाएगी। विषयवार अंकों की जानकारी उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिलेगी, जिसे वह बाद में आराम से डाउनलोड कर सकते हैं।ल

एमपी कक्षा 8वीं पास करने के लिए चाहिए कितने मार्क्स

एमपी कक्षा 8वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को बता दें कि पास होने के लिए उन्हें कुल 33 प्रतिशत अंकों के साथ हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। किसी भी विषय में इससे कम अंक प्राप्त होने पर उन्हें उस विषय में फेल माना जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article