एजुकेशन

RPF SI Exam Date 2024: रेलवे पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, जानें कब होगा 4660 पदों के लिए एग्जाम

RRB RPF SI Exam Date 2024: रेलवे पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव हुआ है। रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से रेलवे पुलिस भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रेलवे पुलिस भर्ती परीक्षा अब नई डेट पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 4660 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं।

Image

रेलवे पुलिस भर्ती परीक्षा

Photo : Times Now Digital

RRB RPF SI Exam Date 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से रेलवे पुलिस भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रेलवे पुलिस भर्ती परीक्षा अब नई डेट पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 4660 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं। सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव हुआ है। एग्जाम डिटेल्स चेक करने के लिए रेलवे भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट- rrbbhopal.gov.in पर जाएं।

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 मई 2024 तक का समय दिया गया था। इस भर्ती के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी हो गया है। एग्जाम शेड्यूल चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

RPF SI Exam Schedule ऐसे करें चेक

  • रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी शेड्यूल चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbbhopal.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाते ही New Notices पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर RRB RPF SI Exam Date 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एग्जाम की डिटेल्स वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
  • एग्जाम शेड्यूल पीडीएफ फॉर्मेट में मिलेगा।
  • कैंडिडेट्स इसे चेक करने के बाद डाउनलोड करके रख लें

कब होगी कौन सी परीक्षा?

  • आरपीएफ एसआई, कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा: 2 दिसंबर से 12 दिसंबर 2024
  • आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा: 18 से 29 दिसंबर 2024
  • आरआरबी जेई व अन्य पदों के लिए परीक्षा तिथि: 13 से 17 दिसंबर 2024
  • आरआरबी एएलपी भर्ती परीक्षा: 25 से 29 नवंबर 2024

RRB RPF Vacancy Details: इन पदों पर वैकेंसी

रेलवे में निकली इस भर्ती के माध्यम से कुल 4660 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें रेलवे पुलिस सब इंस्पेक्टर के कुल 452 पदों पर भर्तियां होंगी। वहीं, कांस्टेबल के 4208 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी में लिखित परीक्षा में सेलेक्ट होने वालों के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। वेबसाइट पर सारी डिटेल्स देख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article