LIVE

UP Police Constable Result 2024 Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UP Police Constable Result 2024 Date, Uttar Pradesh Police Constable Sarkari Result 2024 Kab Aayega on uppbpb.gov.in: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है। ये नतीजे बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर घोषित किए जाने वाले हैं। बता दें, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस महीने के अंत तक नतीजे घोषित करने के निर्देश दिए हैं, यानी साफ है कि दीवाली से पहले पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 रिजल्ट ​को जारी कर दिया जाएगा। सबसे तेज रिजल्ट देखने के लिए timesnowhindi.com/education पर बने रहें।

नीलाक्ष सिंहUpdated Oct 26, 2024, 09:06 IST
Follow on Google News
UP Police Constable Result 2024

UP Police Constable Result 2024 Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UP Police Constable Result 2024 Date, Uttar Pradesh Police Constable Sarkari Result 2024 Kab Aayega on uppbpb.gov.in: इंतजार हुआ खत्म! आखिरकार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित करने की तैयारी करने वाला है। नतीजे बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस महीने के अंत तक नतीजे घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और हर कीमत पर परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने को कहा है, उनके कार्यालय ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 23, 24 और 25 अगस्त, 2024 को और दूसरा चरण 30 और 31 अगस्त, 2024 को चला था। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 दो शिफ्टों में आयोजित की गई, पहली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। 67 जिलों के 1,174 केंद्रों पर लगभग 48 लाख उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

OCT 25, 2024 21:07 IST

UP Police Constable Result 2024 LIVE: जल्द आएगा रिजल्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हो सकता है। शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों का पीडीएफ में रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज हो सकता है। जिन भी उम्मीदवारों का रोल नंबर इस लिस्ट में होगा केवल वे भी भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।
OCT 25, 2024 19:12 IST

UP Police Constable Result 2024 LIVE: कितनी लगानी होगी दौड़?

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल रहेंगे वे पीईटी/ पीएसटी में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। शारीरिक मानक परीक्षण में उम्मीदवारों की लंबाई/ सीने की जांच की जाएगी। इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ और महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किमी की रनिंग पूरी करनी होगी।
OCT 25, 2024 18:07 IST

UP Police Constable Result 2024 LIVE: कितनी चाहिए हाइट?

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी एवं एससी वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी एवं एसटी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी होनी चाहिए। पुरुषों की छाती बिना फुलाए 79 एवं फुलाकर 84 सेमी होना आवश्यक है। एसटी वर्ग के लिए छाती की माप बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाने पर 82 सेमी होनी चाहिए।
OCT 25, 2024 16:58 IST

UP Police Constable Exam 2024: कब हुआ था एग्जाम?

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल के 60244 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन राज्यभर में 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को किया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर आंसर की डाउनलोड के लिए जारी की गई।
OCT 25, 2024 16:03 IST

UP Police Constable Result 2024 Date LIVE: किसी भी वक्त आ सकता है रिजल्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
OCT 25, 2024 13:32 IST

UP Police Constable Result 2024 Date LIVE: पीडीएफ के रूप में जारी होगा रिजल्ट

UP Police Constable Result 2024 पीडीएफ के रूप में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
OCT 25, 2024 12:29 IST

UP Police Constable Result LIVE: 67 जिलों में थी परीक्षा

UP Police Constable Result LIVE: बता दें इस बार UP Police Constable की भर्ती परीक्षा 67 जिलों के 1174 परीक्षा केंद्रों पर की गई थी। परीक्षा काफी कड़ाई के साथ आयोजित की गई थी। कयास लगाया जा रहा है कि इस माह के अंत तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा
OCT 25, 2024 10:18 IST

UP Police Constable Result LIVE: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UP Police Constable Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  4. यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  5. यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
OCT 25, 2024 07:06 IST

UP Police Constable Result 2024 LIVE: इतने केंद्रों पर थी परीक्षा

UP Police Constable Result 2024 LIVE बता दें इस बार UP Police Constable की भर्ती परीक्षा 67 जिलों के 1174 परीक्षा केंद्रों पर की गई थी। वहीं परीक्षा के कुछ ही दिनों के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को पर्याप्त समय दिया गया था। वहीं अब कयास लगाया जा रहा है कि रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी।
OCT 25, 2024 06:19 IST

UP Police Constable Result 2024 Date LIVE: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

UP Police Constable Result 2024 Date LIVE यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड किसी भी वक्त कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
OCT 24, 2024 21:31 IST

UP Police Constable Result 2024 Date LIVE - कितने पदों पर होगी भर्ती

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के योग्य होंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कांस्टेबल के 60244 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
OCT 24, 2024 21:17 IST

UP Police Constable Result 2024 Date LIVE - ऐसे होगा फिजिकल टेस्ट

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। फिजिकल टेस्ट में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।
OCT 24, 2024 20:20 IST

UP Police Constable Result 2024 Date LIVE - कब आएगी फाइनल आंसर-की

यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
OCT 24, 2024 19:58 IST

UP Police Constable Result 2024 Date LIVE - ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
OCT 24, 2024 19:20 IST

UP Police Constable Result 2024 Date LIVE - अगस्त में हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त 2024 को किया गया। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई।
OCT 24, 2024 18:46 IST

UP Police Constable Result 2024 Sarkari Result

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 का रिजल्ट कब आएगा, अब जल्द ही इस सवाल का आंसर मिलने वाला है। इन रिजल्ट को uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि timesnowhindi.com/education से भी आप परिणाम लिंक पा सकेंगे।
OCT 24, 2024 18:33 IST

कभी भी जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024

UP Police Constable Result Expected Soon on UPPRPB Website uppbpb.gov.in! उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, यूपीपीबीपीबी ने करीब 60000 भर्ती के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन किया था, इन सभी का रिजल्ट ​अब किसी भी दिन जारी हो सकता है।
OCT 24, 2024 18:13 IST

UP Police Constable Result 2024 Kab Aayega Live

यूपी गवर्नमेंट ने कहा है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 का रिजल्ट इसी माह के अंत तक जारी कर दिया जाएगा, अब 31 को दीपावली है, ऐसे में संभव है कि 30 या इससे पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 का रिजल्ट की घोषणा कर दी जाए।
OCT 24, 2024 17:17 IST

UP Police Constable Result 2024 Date Live

राज्य सरकार ने कहा है कि इस महीन के अंत तक या इससे पहले रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, यानी साफ है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, यूपीपीबीपीबी 31 अक्टूबर से पहले पहले UP Police Constable Result 2024 Release कर देगा।
OCT 24, 2024 17:17 IST

UP Police Constable Result 2024 Time

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की घोषणा की टाइमिंग पर कोई जानकारी नहीं है, पूरे दिन में कभी भी यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डेट 2024 की घोषणा की जा सकती है। सबसे तेज अपडेट के लिए timesnowhindi.com/education पर बने रहें।