एजुकेशन

RRB Loco Pilot Answer Key: रेलवे लोको पायलट भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

Railway Loco Pilot Exam Answer Key 2024: भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स RRB Exams की वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर आंसर की चेक कर सकते हैं।

Image

रेलवे लोको पायलट भर्ती परीक्षा की आंसर की

Photo : iStock

Railway Loco Pilot Exam Answer Key 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स RRB Exams की वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर आंसर की चेक कर सकते हैं। रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए शामिल होने वाले उम्मीदवार आंसर की चेक करने के साथ ऑब्जेक्शन भी फाइल कर सकते हैं।

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 19 फरवरी 2024 तक का समय मिला था। इस भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक हुआ था। इस परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है।

RRB ALP Answer Key ऐसे करें चेक

  • आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Railway Recruitment Board RRB Assistant Loco Pilot ALP CEN 01/2024 Download Answer Key के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से आंसर की चेक करें।
  • आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं।

Indian Railway Assistant Loco Pilot Answer Key यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

RRB ALP Answer Key Objection: जानें कैसे करें ऑब्जेक्शन

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आंसर की चेक करने के बाद ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। आंसर की में ऑब्जेक्शन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- rrbapply.gov.in के लिंक पर जाएं। इसके लिए 10 दिसंबर 2024 तक का समय मिला है। ऑब्जेक्शन करने के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article