एजुकेशन

RRB NTPC Answer Key 2025: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की आंसर की, rrbcdg.gov.in से करें चेक

RRB NTPC Answer Key 2025 Date Time: आरआरबी ने एक आधिकारिक अधिसूचना जार कर बताया है कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की आज 1 जुलाई को जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र देखें RRB NTPC Answer Key 2025 Download करने का क्या है तरीका

Image

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की आंसर की

RRB NTPC Answer Key 2025 Date Time: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 के लिए प्रोविजनल आंसर की आज 1 जुलाई को जारी की जाएगी। अगर आपने भी इस परीक्षा मेें भाग लिया था, तो शाम 6 बजे तैयार रहिए, क्योंकि RRB NTPC Answer Key 2025 release होने के बाद RRB NTPC Answer Key 2025 Link को टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज https://www.timesnowhindi.com/education से भी देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।

एक जानकारी के अनुसार, RRB NTPC Answer Key 2025 के साथ सही प्रतिक्रियाएं और प्रश्न पत्र भी जारी किया जाएगा।

RRB NTPC Answer Key 2025 Release के बाद, आरआरबी की वेबसाइट जैसे rrbcdg.gov.in पर आंसर की आएगी। उम्मीदवारों के पास 1 जुलाई शाम 6 बजे से 6 जुलाई रात 11:55 बजे तक आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का समय होगा।

आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने के लिए निर्धारित शुल्क 50 रुपये प्रति प्रश्न है, साथ ही प्रति प्रश्न लागू बैंक सेवा शुल्क भी देना होगा। यदि उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी वैध आपत्तियों के लिए किया भुगतान बैंक शुल्क काटकर वापस कर दिया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस देखने के लिए ये रहा सीधा लिंक — Notice

जरूर पढ़ें आरआरबी का ये खास संदेश

आरआरबी ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा, "उठाई गई आपत्तियों पर आरआरबी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा तथा इस मामले में उम्मीदवारों से कोई और पत्राचार नहीं किया जाएगा।" सीईएन संख्या 05/2024 के तहत गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-1) 5 से 24 जून, 2025 तक आयोजित किया गया था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article