RRB NTPC Admit Card 2025 OUT: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रेजुएट-लेवल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस रेलवे की इस सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म भरा था, वे हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। खबर में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका बताया गया है, साथ ही परीक्षा की तिथि भी देख सकते हैं।
RRB Group D Exam Dates
रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर रीजनल वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC Admit Card 2025 Download करने का क्या है तरीका?
- RRB NTPC की ऑफिशियल व रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर, "Latest" सेक्शन देखें।
- अगले स्टेप में, RRB NTPC Admit Card 2025 Download Link पर क्लिक करें।
- हॉल टिकट डाउनलोड करें, औा उसका प्रिंटआउट ले लें।
- ध्यान रहे, परीक्षा हॉल में वैलिड ID प्रूफ के साथ हॉल टिकट का प्रिंटआउट लेकर जाएं।
RRB NTPC Exam Pattern
RRB NTPC CBT 1 Exam भर्ती प्रक्रिया का शुरुआती चरण है। परीक्षा 90 मिनट की होगी, जबकि PwBD उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए 120 मिनट दिए जाएंगे। पेपर में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे, जिसमें गणित और रीजनिंग से 30-30 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस से 40 प्रश्न होंगे।
निगेटिव मार्किंग
नेगेटिव मार्किंग है, और हर गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है, और न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग होते हैं। अधिक जानकारी के लिए, आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
