एजुकेशन

RRB JE CBT II Result 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर CBT 2 परीक्षा का रिजल्ट और कटऑफ जारी, rrcb.gov.in से करें डाउनलोड

RRB JE CBT II Result 2026: आरआरबी द्वारा जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आयोजित की गई सीबीटी 2 परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा के साथ कटऑफ लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

Image

RRB JE CBT II Result 2026

RRB JE CBT II Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती के लिए आयोजित द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT II) का परिणाम की घोषणा के सेथा आधिकारिक तौर पर कट-ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब अपने संबंधित आरआरबी जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं। CBT II परीक्षा में सफलता पाने वाले उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

RRB (2)

RRB (2)

आरआरबी जेई सीबीटी 2 रिजल्ट और कटऑफ कैसे चेक करें?

स्टेप 1 - अपने संबंधित आरआरबी जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर मौजूद 'CEN - Junior Engineer CBT II Result 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - क्लिक करते ही सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली एक PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

स्टेप 4 - PDF फाइल में 'Ctrl + F' दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।

स्टेप 5 - इसी प्रकार संबंधित श्रेणी (UR, OBC, SC, ST, EWS) के लिए जारी 'Category-wise Cut-off Marks' की लिस्ट डाउनलोड कर लें।

जोन के आधार पर वेबसाइट के लिंक

आरआरबीWebsite
अहमदाबादrrbahemedabad.gov.in
अजमेरrrbajmer.gov.in
बेंगलुरुrrbbnc.gov.in
भोपालrrbbhopal.gov.in
भुवनेश्वरrrbbbs.gov.in
बिलासपुरrrbbilaspur.gov.in
चंडीगढ़rrbcdg.gov.in
चेन्नईrrbchennai.gov.in
गोरखपुरrrbgkp.gov.in
गुवाहाटीrrbguwahati.gov.in
जम्मू-श्रीनगरrrbjammu.nic.in
कोलकाताrrbkolkata.gov.in
मालदाrrbmalda.gov.in
मुंबईrrbmumbai.gov.in
मुजफ्फरपुरrrbmuzaffarpur.gov.in
पटनाrrbpatna.gov.in
प्रयागराजrrb.ald.gov.in
रांचीrrbranchi.gov.in
सिकंदराबादrrbsecunderabad.gov.in
सिलीगुड़ीrrbsiliguri.gov.in
तिरुवनंतपुरमrrbthiruvananthapuram.gov.in

रिजल्ट के बाद अब क्या ?

CBT II में मेरिट सूची और कटऑफ के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को जल्द ही कॉल लेटर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ निर्धारित केंद्र पर उपस्थित होना होगा। डॉक्यूमेंट सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को रेलवे के निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुसार मेडिकल टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा। उसके बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article