RRB JE CBT 2 Admit Card 2025: आरआरबी जेई परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जूनियर इंजीनियर सीबीटी 2 की सिटी स्लिप जारी (RRB JE CBT 2 Exam 2025 City Slip) कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सिटी स्लिप डाउनोलड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।
RRB JE CBT 2 Admit Card 2025: इस तारीख को आएगा एडमिट कार्ड
आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी 2 का आयोजन 22 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि आरआरबी जेई सीबीटी 2 का एडमिट कार्ड 18 अप्रैल को जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download RRB JE Admit Card 2025
- सबस पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जेई एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB JE Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में जूनियर इंजीनियर के कुल 7951 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लि एआधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
