क्रिकेट

IND vs NZ 1st Test Live Streaming: 6 साल बाद न्यूजीलैंड में घमासान करने उतरेगी भारतीय टीम, कब और कहां देखें टेस्ट मैच का लाइव प्रासरण और स्ट्रीमिंग

IND vs NZ 1st Test Live Streaming Updates Hindi (भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच लाइव स्ट्रीमिंग): टी20 और वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड की धरती पर 6 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। पहला मुकाबला वेलिंग्टन में खेला जाएगा। यहां जानिए भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी जानकारी।

Image

भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच लाइव स्ट्रीमिंग।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ODI और T20I में जीत के अब टेस्ट सीरीज भारत के न्यूजीलैंड टूर का क्लाइमेक्स है। भारत ने 22 अक्टूबर से शुरू हुए न्यूजीलैंड दौरे के टी20 और वनडे के 8 मैच के रिजल्ट (बारिश के चलते एक मैच रद्द रहा) वाले गेम में अपनी अधूरी तैयारी के बावजूद दो सीरीज अपने नाम कर ली है। इंडियन टीम इस बात से काफी हद तक खुश होगी कि उनकी ट्रैवलिंग यूनिट ने कितनी कमियों के साथ भी जीत हासिल की और अब बारी है आखिरी पड़ाव की। यानी टेस्ट सीरीज की।

19 नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैच की सीरीज में भारतीय टीम आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। सात साल पहले एक युवा बल्लेबाज के रूप में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाले शुभमन गिल के हाथों में अब टीम इंडिया की कमान है। अपने पिछले दौरे पर गिल ने न्यूजीलैंड की धरती पर अपना प्रभाव छोड़ा था। गिल के बल्ले से 165, 191, 242 और 124 रन की पारियां देखने को मिली थी। इस दौरे पर भी शुभमन गिल अपनी छाप छोड़ा चाहेंगे।

17 साल से जीत का इंतजार

साल 2020 के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलेगी। अपने पिछले दौरे पर भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार गई थी। भारत ने 2009 में हैमिल्टन में खेले गए टेस्ट मैच में आखिरी बार जीत दर्ज की थी। अब शुभमन ब्रिडेग से 17 साल बाद कीवी धरती पर टेस्ट मैच जीतने की उम्मीद है। यह सीरीज WTC फाइनल के तहत भारत के लिए बहुत अहम है। ऐसे में जानिए इसके लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी जानकारी।

कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच? (When IND vs NZ 1st Test Match Play)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच? (Where IND vs NZ 1st Test Match)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेसिन रिजर्व, वेलिंग्टन में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच? (IND vs NZ 1st Test Match Timing)

भारतीय समयानुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट में सुबह के 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 3:00 बजे होगा।

इंडिया में कहां देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग? (IND vs NZ 1st Live telecast and Streaming)

भारतीय फैंस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का लुत्फ सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं। साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिप के ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत की साइट के स्पोर्ट्स पेज पर मैच से जुड़ी जानकारी पढ़ सकते हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article