RRB JE CBT 1 Result 2025 Pdf Download: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज 5 मार्च, 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 1 के लिए RRB JE CBT 1 Result 2025 Release कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस रेलवे में जूनियर इंजीनियर की नौकरी के लिए अप्लाई किया था, वे यहां से रिजल्ट देखने का तरीका देख सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 7,951 पदों को भरने के लिए किया गया था। बता दें, ये फाइनल रिजल्ट नहीं, बल्कि सीबीटी 1 परीक्षा का परिणाम है।
RRB JE CBT 1 Result 2025 के साथ साथ मेरिट सूची और कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं। RRB JE CBT 1 परिणाम में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी CBT 2 के लिए अर्हता प्राप्त की है।
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS), और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) सहित विभिन्न पदों के लिए रिक्तियों को भरना है।
RRB JE CBT 1 Result 2025 How to Check, आरआरबी जेई सीबीटी 1 रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार अपने रिजल्ट चेक करने के लिए इन आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
चरण 1. उम्मीदवारों को आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाना होगा।
चरण 2. "परिणाम" सेक्शन पर जाएं।
चरण 3. "CEN-03/2024 Result of 1st Stage CBT for JE, JE(IT), DMS, and CMA Posts" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4. RRB JE CBT 1 Result 2025 Pdf देखाई देगी।
चरण 5. RRB JE CBT 1 Result 2025 Pdf Download करें।
चरण 6. पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर खोजने के लिए "Ctrl+F" दबाएं।
कैसे होगा चयन
सबसे पहले उम्मीदवारों को सीबीटी 1 परीक्षा देनी होगी, इस परीक्षा के माध्यम से लोगों को सीबीटी 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जो उम्मीदवार दोनों परीक्षा पास कर लेगा, उसे डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और फिर मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
