एजुकेशन

RRB Group D Vacancy 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती की आयु सीमा क्राइटेरिया में हुआ बदलाव, वैकेंसी भी बढ़ी

RRB Group D Vacancy 2025: आरआरबी ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 23 जनवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी निर्धारित की गई है।

Image

RRB Group D Vacancy 2025

RRB Group D Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा क्राइटेरिया में बदलाव किया है। इसके साथ ही पदों की संख्या भी बढ़ा दी है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, ग्रुप डी भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। जबकि पहले शॉर्ट नोटिस में कहा गया था कि आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से होगी।

RRB Group D Vacancy 2025: बढ़ाई गई पदों की संख्या

नोटिस के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी (लेवल 1) पदों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। अब ग्रुप डी के कुल 32438 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जबकि, पहले 32000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया गया था। बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 23 जनवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी निर्धारित की गई है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

How to apply for RRB Group D Vacancy 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

RRB Group D Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

आरआरबी ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 36 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article