RRB Group D Recruitment 2025, Sarkari Naukri: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी के 32,438 पदों पर आवेदन के लिए आज यानी 23 जनवरी को लिंक एक्टिव कर (RRB Group D Recruitment 2025) दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्वाइंट्समैन, असिस्टेंट, असिस्टेंट (ब्रिज), ट्रैक मेनटेनर, असिस्टेंट लोको शेड समेत तमाम पदों की रिक्तियों पर भर्ती (RRB Group D Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी 2025 रात 11 बजकर 59 मिनट है। यहां आप आरआरबी ग्रुप डी के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
RRB Group D Recruitment 2025: आवेदन संबंधी तारीख
| आवेदन की शुरुआत (Application Begin) | 23/01/2025 |
| आवेदन की आखिरी तारीख (Last Date To Apply Online) | 22/02/2025 |
| फॉर्म में सुधार की तारीख (Form Correction Last Date) | 24/02/2025 |
| आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम डेट (RRB Group D Exam Date) | - |
RRB Group D Vacancy 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
| पद | वैकेंसी |
| ट्रैक मेनटेनर (Track Maintainer GR) | 13187 |
| प्वाइंट्समैन-बी (Pointsman-B) | 5058 |
| असिस्टेंट Assistant (Workshop Mech) | 3077 |
| असिस्टेंट सी एंड डब्ल्यू (Assiatant C&W) | 2587 |
| असिस्टेंट एस एंड टी (Assistant S&T) | 2012 |
| असिस्टेंट टीएल एंड एसी (Assistant TL & AC) | 1041 |
| असिस्टेंट टीआरडी (Assitant TRD) | 1381 |
| असिस्टेंट लोको शेड (Assistant Loco Shed Electrical) | 950 |
| असिस्टेंट ऑपरेशन (Assistant Operation Electrical) | 744 |
| असिस्टेंट ट्रैक मशीन (Track Machine) | 799 |
| असिस्टेंट लोको शेड (Assistant Loco Shed Diesel) | 420 |
| असिस्टेंट ब्रिज (Assistant Bridge) | 301 |
| असिस्टेंट पी- वे (Assiatant P-Way) | 247 |
RRB Group D Qualification 2025: आरआबी ग्रुप डी क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
आरआरबी ग्रुप डी के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
RRB Group D Physical Criteria: आरआरबी ग्रुप डी के लिए फिजिकल क्राइटेरिया
आरआरबी ग्रुप डी के लिए फिजिकल क्राइटेरिया की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों को 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी और 4 मिनट 15 सेकेंड में 35 किलो वजन के साथ 1000 मीटर की दौड़ निकालना होगा। जबकि महिला उम्मीदवारों को 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी और 05 मिनट 40 सेकेंड में 20 किग्रा. वजन के साथ 1000 मिटर दौड़ निकालना होगा।
RRB Group D Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB Group D Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
RRB Group D Selection Process: आरआरबी ग्रुप डी के लिए आवेदन शुल्क
आरआरबी ग्रुप डी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) व ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए यहां 500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पीएच (PH) व ईबीसी (EBC) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये शुल्क है। यहां आप यूपीआई के जरिए भी आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
RRB Group D Selection Process: आरआरबी ग्रुप डी सेलेक्शन प्रोसेस
आरआरबी ग्रुप डी के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां सीबीटी परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार फिजिकल के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
