एजुकेशन

RRB Group D Admit Card 2022: आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एग्जाम का एडमिट कार्ड, rrbcdg.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 10:54 AM IST

RRB Group D Phase V Admit Card 2022, RRB Group D Admit Card 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरब द्वारा ग्रुप डी के पांचवें चरण की परीक्षा का एडमिट कार्ड आज 2 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी किए जाने की पूरी उम्मीद है। रेलवे ग्रुप डी फेज V परीक्षा 6 अक्टूबर से शुरू होगी‌।

Image

आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एडमिट कार्ड कभी भी जारी किया जा सकता है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज जारी हो सकता है आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एडमिट कार्ड
  • rrbcdg.gov.in से करें डाउनलोड
  • 6 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा

RRB Group D Admit Card 2022 Expected Today, RRB Group D Phase V Admit Card 2022, rrbcdg.gov.in: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित पांचवें चरण की परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 2 अक्टूबर 2022 को जारी किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB Group D Exam 2022: जल्द शुरू होगी परीक्षा

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आरआरबी द्वारा दक्षिण पश्चिमी रेलवे (हुबली) के लिए ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 6 अक्टूबर से शुरू होगी और यह 11 अक्टूबर तक चलेगी। आरआरबी ने फेज 5 एग्जाम की इंटीमेशन स्लिप 27 सितंबर को जारी कर दी थी। वहीं, ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाना है।‌ ऐसे में उम्मीद है कि एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जाएगा।

RRB Group D Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

रेलवे में ग्रुप डी लेवल 1 के तहत 1,03,769 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके एक करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। ‌ऐसे में रेलवे ने कई फेज में परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 परीक्षा 17 अगस्त से 25 अगस्त तक हुई। वहीं, फेज 2 परीक्षा 26 अगस्त से 8 सितंबर तक और फेज 3 परीक्षा 8 सितंबर से 19 सितंबर तक आयोजित की गई। जबकि, फेज 4 परीक्षा 7 अक्टूबर तक होगी। फेज 5 परीक्षा के लिए अभ्यर्थी इन‌ स्टेप्स में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download RRB Group D Phase V Admit Card 2022

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एग्जाम एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Group D Admit Card 2022: वेबसाइट पर रखें नजर

आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एडमिट कार्ड कभी भी जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर रखें। रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा और आपको लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article