RRB Group D exam Answer Key marking 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा के लिए आंसर की को जारी कर दिया गया है। आरआरबी इस साल रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से भारतीय रेलवे की कई इकाइयों में 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के स्तर 1 के तहत 103769 वैकेंसी के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। आरआरबी ग्रुप डी लेवल -1 भर्ती के लिए 1.15 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। पूरी भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (एस), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। यहां हम आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा के परीक्षा पैटर्न और खास तौर पर निगेटिव मार्किंग पैटर्न को साझा कर रहे हैं।
आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा पैटर्न - गलत उत्तरों के लिए 1/3 अंकों की नकारात्मक अंकन
सिंगल स्टेज सीबीटी के लिए प्रश्न पत्र 100 प्रश्नों के लिए 90 मिनट की अवधि और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट होती है, यह उम्मीदवार स्क्राइब सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। अनुभाग-वार सवालों और अंकों की संख्या आधार पर पेपर फॉर्मेट यहां पर देख सकते हैं:
- - प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
- - हर एक प्रश्न एक-एक अंक का होगा।
- - सिंगल स्टेज सीबीटी के लिए प्रश्नों का मानक आम तौर पर पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक मानकों के अनुरूप होता है।
- - निगेटिव मार्किंग होती है और हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाते हैं।
अलग-अलग श्रेणियों में पात्रता के लिए अंकों का न्यूनतम प्रतिशत: यूआर -40%, ईडब्ल्यूएस 40%, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) -30%, एससी -30%, एसटी -25%। PwBD उम्मीदवारों के लिए आरक्षित वैकेंसी के लिए PwBD उम्मीदवारों की कमी के मामले में पात्रता के लिए अंकों के इन प्रतिशत में 2% की छूट दी जा सकती है।
