एजुकेशन

RRB Group D Answer Key 2022: बोर्ड ने जारी किया नोटिस, जानें कब जारी होगी आरआरबी ग्रुप डी आंसर की

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 08:22 PM IST

RRB Group D Answer Key 2022, RRB Group D Answer Key 2022 Date: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी परीक्षा की आंसर की जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस चेक कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा यह परीक्षा चरणों में आयोजित की गई थी।

Image

आरआरबी ग्रुप डी आंसर की rrbcdg.gov.in पर जारी होगी।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया नोटिस
  • rrbcdg.gov.in पर जारी होगी आंसर की
  • कई चरणों में हुई थी परीक्षा

RRB Group D Exam 2022 Answer Key, RRB Group D Answer Key 2022 Date, rrbcdg.gov.in: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी परीक्षा की उत्तर कुंजी का नोटिस जारी कर दिया है। ‌जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, वह‌ अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर नोटिस चेक कर सकते हैं।

RRB Group D Exam 2022: कई चरणों में हुई परीक्षा

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए एक करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। ऐसे में आरआरबी द्वारा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक कई चरणों में परीक्षा आयोजित की गई। ‌परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे गए थे। इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिला था। ग्रुप डी परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा।

RRB Group D Answer Key: कब जारी होगी आंसर की

अब आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की उत्तर कुंजी 14 अक्टूबर 2022 को जारी की जाएगी। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 15 अक्टूबर से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आखिरी तारीख 19 अक्टूबर निर्धारित की गई है। ध्यान रहे कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए 50 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। तय समय के बाद आपत्ति दर्ज कराने का मौका दोबारा नहीं दिया जाएगा।

How to download RRB Group D Answer Key 2022 Notice

  • सबसे पहले अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर 'CEN-RRC-01/2019 (PayLevel-1 Posts) : CBT Objection Tracker
  • Viewing of question-paper, responses, keys and raising of objections (if any) to questions/options/keys' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2022 का नोटिस खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस नोटिस को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

RRB Group D Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

रेलवे में ग्रुप डी लेवल 1 के तहत 1,03,769 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 42355 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 15559 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 7984 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27378 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10381 पद शामिल हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article