एजुकेशन

BPSC MVI Result 2022: जारी हुआ मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 11:44 PM IST

BPSC Result 2022, BPSC MVI Final Result 2022 Released, bpsc.bih.nic.in: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) यानी मोटरयान निरीक्षक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर घोषित कर दिया है। इसके लिए लिखित परीक्षा 5 मार्च और 6 मार्च 2022 को आयोजित की गई थी।

Image

अभ्यर्थी bpsc.bih.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जारी हुआ मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर एग्जाम का रिजल्ट
  • bpsc.bih.nic.in पर देखें नतीजे
  • मार्च में हुई थी लिखित परीक्षा

BPSC MVI Final Result 2022, BPSC Motor Vehicle Inspector Result 2022, bpsc.bih.nic.in: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) यानी मोटरयान निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं।

BPSC MVI Exam 2022: इतने अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल

मोटर व्हीकल सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 5 मार्च और 6 मार्च 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल 222 अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार 12 जुलाई से 16 जुलाई 2022 के बीच आयोजित किया गया था। हालांकि, साक्षात्कार के लिए केवल 218 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए थे।

BPSC MVI Result 2022: इतने अभ्यर्थी रहे सफल

आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंको के योग के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की गई। जिसके अनुसार कुल रिक्तियों के विरुद्ध 88 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।‌ इसके अलावा नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे देख सकते हैं।

How to download BPSC MVI Final Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें बिहार मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर रिजल्ट

  • सबसे पहले अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर देख रहे 'Final Results: Motor Vehicle Inspector Competitive Examination. (Advt. No. 06/2020)' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

BPSC MVI Vacancy 2022: किसके लिए कितने पद?

बिहार में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 90 पदों पर भर्ती की जानी थी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 26 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 6 पद, पिछड़ा वर्ग के 10 पद, पिछड़े वर्ग की महिला वर्ग के 4 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 22 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 20 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 2 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article