एजुकेशन

RRB ALP Result 2025: आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट का इंतजार, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

RRB ALP Result 2025 CBT 1: आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 में सफल अभ्यर्थियों को फिर सीबीटी 2 में शामिल होना होगा। इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18799 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Image

RRB ALP Result 2024

RRB ALP Result 2025 CBT 1: आरआरबी एएलपी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) एग्जाम का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RRB ALP CBT 1 Result 2025: नवंबर में हुई थी परीक्षा

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 1 का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 5 दिसंबर को जारी की गई। रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीटी 1 का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to check RRB ALP Result 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: इस वेबसाइट से डाउनलोड करें राजस्थान सीईटी रिजल्ट, यह रहा तरीका

RRB ALP Result 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 में सफल अभ्यर्थियों को फिर सीबीटी 2 में शामिल होना होगा। इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18799 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article