एजुकेशन

RSMSSB CET Result 2024: इस वेबसाइट से डाउनलोड करें राजस्थान सीईटी रिजल्ट, यह रहा तरीका

RSMSSB CET Result 2024: इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, कनिष्ठ सहायक, लिपिक ग्रेड-II, जमादार ग्रेड-II और कांस्टेबल सहित अन्य कई पदों पर भर्ती की जाएगी।

Image

RSMSSB CET Result 2024

RSMSSB CET Result 2024: राजस्थान सीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी लेवल) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान सीईटी रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RSMSSB CET Result 2024: अक्टूबर में हुई थी परीक्षा

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी लेवल) का आयोजन 22 अक्टूबर, 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर 2024 को किया गया। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download RSMSSB CET Result 2024

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर राजस्थान सीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: टीचर के 10758 पदों पर भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई, जानें तरीका

RSMSSB CET 2024: किन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, कनिष्ठ सहायक, लिपिक ग्रेड-II, जमादार ग्रेड-II और कांस्टेबल सहित अन्य कई पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 1 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article