एजुकेशन

RRB ALP Result 2024: जल्द घोषित होगा आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे चेक

RRB ALP Result 2024, RRB ALP CBT 1 Result 2024, Sarkari Result: आरआरबी एएलपी के सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB ALP Result 2024) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 1 परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर सकता है। नतीजे घोषित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां देखें आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 का रिजल्ट।

Image

RRB ALP Result 2024: यहां देखें आरआरबी सीबीटी 1 का रिजल्ट

RRB ALP Result 2024, RRB ALP CBT 1 Result 2024, Sarkari Result: आरआरबी एएलपी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (RRB ALP Result 2024) सूचना है। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (RRB ALP CBT 1 Result 2024) सकता है। हालांकि अभी बोर्ड ने रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं (RRB ALP CBT 1 Result) किया है। नतीजे का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

RRB ALP CBT 1 Result 2024: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती परीक्षा सीबीटी मोड पर 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 18,799 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए कुल 22.5 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। एग्जाम देशभर के 346 केंद्रों पर निर्धारित थी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

How To Check RRB ALP CBT 1 Result 2024

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB ALP CBT 1 Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

RRB ALP CBT 1 Result 2024: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा केंद्र का नाम
  5. परीक्षा केंद्र का पता
  6. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  7. हस्ताक्षर

RRB ALP Result 2024 Sarkari Result: आरआरबी एएलपी का सेलेक्शन प्रोसेस

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के सीबीटी 1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार कंप्यूटर बेस्ड सीबीटी 2 परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) होगा। फिर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल एग्जामिनेशन होगा। ध्यान रहे सीबीटी 1 और सीबीटी 2 परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। यहां प्रत्येक गलत उत्तर के एक तिहाई मार्क्स काटे जाएंगे। हालांकि CBAT परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article