एजुकेशन

RPSC Senior Teacher Result 2023: कब आएगा राजस्थान ग्रेड 2 टीचर रिजल्ट, जानें कितनी होगी कट ऑफ

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 2, 2023, 04:53 PM IST

RPSC Senior Teacher Result 2023: राजस्थान सीनियर टीचर परीक्षा संपन्न हो चुकी है। ऐसे में अभ्यर्थी अब रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स जानना चाहते हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो यहां संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

Image

RPSC 2nd Grade Result 2023

Photo : iStock

RPSC Senior Teacher Result 2023: राजस्थान सीनियर टीचर रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अपडेट है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से ग्रेड 2 टीचर परीक्षा (RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2023) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RPSC Senior Teacher Exam 2023: कब हुई परीक्षा

राजस्थान सीनियर टीचर के 9760 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर से 24 दिसंबर 2022 तक फिर 26 दिसंबर और 27 दिसंबर को दो शिफ्ट में किया गया। बता दें कि एक पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा दोबारा 29 जनवरी को हुई। चूंकि, अब परीक्षा संपन्न हो चुकी है, ऐसे में अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है।

RPSC Senior Teacher Answer Key 2023: आंसर की जल्द

आयोग पहले सीनियर टीचर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करेगा। फिर इस पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी फरवरी के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

RPSC Senior Teacher Cut Off 2023: कितना होगा कट ऑफ

यहां कैटेगरी वाइज राजस्थान सीनियर टीचर परीक्षा की संभावित कट ऑफ दी गई है। बता दें कि इसमें बदलाव होने की पूरी संभावना है।

Category Name Expected Cut Off
जनरल385 - 364
एससी355 - 340
एसटी340 - 120
ओबीसी380 - 360
RPSC Senior Teacher Recruitment 2023: कितना मिलेगा वेतन

राजस्थान ग्रेड 2 टीचर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन लेवल 11 के तहत सैलरी दी जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article