एजुकेशन

RPSC School Lecturer Admit Card 2022: राजस्थान स्कूल लेक्चरर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 11, 2022, 09:08 PM IST

RPSC School Lecturer Admit Card 2022, RPSC School Lecturer Exam Admit Card 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर (संस्कृत शिक्षा विभाग परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

राजस्थान स्कूल लेक्चरर एडमिट कार्ड 2022

Photo : iStock

RPSC School Lecturer Exam Admit Card 2022, RPSC School Lecturer Admit Card 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर (संस्कृत शिक्षा विभाग) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान स्कूल लेक्चरर एग्जाम 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC Lecturer Exam 2022: कब होगी परीक्षा?

आयोग द्वारा संस्कृत शिक्षा विभाग में स्कूल लेक्चरर पदों के लिए परीक्षा 15 नवंबर से 17 नवंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा अजमेर, जयपुर और जोधपुर में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जारी कोविड 19 के संबंध में जारी दिशानिर्देशों का भी पालन करना होगा।

RPSC Lecturer Exam 2022: इस बात का रखें ध्यान

राजस्थान स्कूल लेक्चरर परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा केंद्र पर नियत समय के एक घंटे पहले उपस्थित होना होगा और एडमिट कार्ड के अलावा फोटो आइडेंटी कार्ड भी साथ ले जाना जरूरी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download RPSC School Lecturer (Sanskrit Education Department) Admit Card 2022

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर 'Admit Card for School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां 'Get Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें और सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  • अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

RPSC School Lecturer Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के 102 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 16 मई से 14 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article