एजुकेशन

CISCE ICSE 10th Date Sheet 2023: जानें कब तक जारी होगी 10वीं परीक्षा की डेट शीट, cisce.org पर रखें नजर

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 11, 2022, 08:54 PM IST

CISCE ICSE 10th Date Sheet 2023, ICSE Class 10th Date Sheet 2023 Date: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन जल्द ही 10वीं परीक्षा की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जारी करने वाला है। यदि आप भी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके काम की है।

Image

सीआईएससीई 10वीं डेट शीट 2023

Photo : iStock

CISCE ICSE Class 10th Date Sheet 2023, ICSE 10th Date Sheet 2023: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा ICSE कक्षा 10वीं परीक्षा की डेट शीट जल्द ही जारी की जाएगी। जिसके बाद परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकेंगे।

ICSE 10th Exam 2023: डेट शीट जल्द

आईसीएसई कक्षा 10वीं की डेट शीट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डेट शीट नवंबर के अंत तक जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। अपडेट आते ही स्टूडेंट्स को सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

ICSE Exam 2023: साल में एक बार होगी परीक्षा

सत्र 2023 के लिए कक्षा 10वीं की परीक्षा साल में सिर्फ एक बार आयोजित की जाएगी। सीआईएससीई के अनुसार, परीक्षा का आयोजन फरवरी और मार्च में किया जा सकता है। परीक्षा की सटीक तारीखों का ऐलान भी बोर्ड की तरफ से जल्द ही किया जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स से डेट शीट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download CISCE ICSE Class 10th Exam 2023 Date Sheet: ऐसे डाउनलोड करें डेट शीट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर‌ जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर CISCE ICSE Class 10th Date Sheet 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने टाइम टेबल का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Board Exam 2023: ऐसे होगी परीक्षा

आईसीएसई 10वीं परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को कम से कम छह विषयों का चयन करना होगा। समूह 1 में सभी विषय अनिवार्य होंगे। वहीं, समूह 2 में कम से कम दो और अधिकतम तीन विषयों का चयन करना होगा। जबकि, समूह 3 में प्रस्तावित विकल्पों में से एक विषय को चुनना होगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article