एजुकेशन

RPSC Sarkari Naukri: राजस्थान में सहायक सांख्यिकी अधिकारी बनने का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन

RPSC ASO Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2024 के अंतर्गत पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आयोग सचिव ने बताया कि 5 अगस्त 2024 को विज्ञापन संख्या 09/2024-25 के तहत कुल 43 (गैर-अनुसूचित क्षेत्र-31 और अनुसूचित क्षेत्र-12) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

Image

RPSC ASO Recruitment

RPSC ASO Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2024 के अंतर्गत पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विस्तृत सूचना तथा संशोधित वर्गवार वर्गीकरण और अन्य जानकारी के संबंध में अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जारी शुद्धि पत्र संख्या 06/2025-26 का अवलोकन कर सकते हैं। आयोग सचिव ने बताया कि 5 अगस्त 2024 को विज्ञापन संख्या 09/2024-25 के तहत कुल 43 (गैर-अनुसूचित क्षेत्र-31 और अनुसूचित क्षेत्र-12) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा गैर-अनुसूचित क्षेत्र के पदों की संख्या में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के बाद, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई से 13 अगस्त 2025 को रात्रि 12:00 बजे तक फिर से आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस अवधि के बाद आवेदन लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी।

RPSC ASO Exam 2024: कौन कर सकता है आवेदन?

RPSC द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक राजस्थान कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थान से गणित या सांख्यिकी में मास्टर्स डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। कृषि सांख्यिकी में एमएससी किए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

ऐसे में जो उम्मीदवार राजस्थान सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट, rpsc.rajasthan.gov.in पर एक्टिव लिंक से सीधे राजस्थान सरकार के SSO पोर्टल, sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके अपनी SSO ID जेनरेट करनी होगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article