एजुकेशन

RPSC RAS Exam City Slip, Admit Card 2025: आज जारी हो सकता है आरपीएससी आरएएस की एग्जाम सिटी स्लिप, यहां करें डाउनलोड

RPSC RAS Exam City Slip, Admit Card 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग जल्द ही आरएएस परीक्षा के लिए आज यानी 26 जनवरी को एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकरिक पुष्टि नहीं है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड (RPSC RAS Exam City Slip) कर सकेंगे। यहां आप जान सकते हैं कि कब जारी होगा आरपीएससी आरएएस का एडमिट कार्ड, एग्जाम सिटी स्लिप।

Image

RPSC RAS Exam City Slip, Admit Card 2025: यहां डाउनलोड कर सकेंगे आरपीएससी आरएएस का एग्जाम सिटी स्लिप

RPSC RAS Exam City Slip, Admit Card 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग के आरएएस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RPSC RAS Exam City Slip 2025) खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज यानी 26 जनवरी को एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (RPSC RAS Exam City Slip) सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करवा होगा।

बता दें आरपीएससी आरएएस की परीक्षा 2 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगी। यहां आवेदन के लिए 19 सितंबर 2024 को लिंक एक्टिव हुआ था। वहीं पंजीकरण की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2024 थी। वहीं अब एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने वाली है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

RPSC RAS Exam City Slip 2025 Download: यहां डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RPSC RAS Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RPSC RAS Admit Card 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले साल के रुझानों के अनुसार राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस परीक्षा से तीन से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर देता है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि 27 या 28 जनवरी तक प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, एग्जाम सेंटर का नाम व परीक्षा का समय दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article