एजुकेशन

RPSC RAS Answer Key 2025: आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स आंसर-की पीडीएफ, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

RPSC RAS Answer Key 2025 PDF Download: आरपीएससी आरएएस परीक्षा के माध्यम से कुल 733 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, राज्य सेवा के लिए 346 पद और अधीनस्थ सेवा के लिए 387 पद शामिल हैं।

Image

RPSC RAS Answer Key 2025

RPSC RAS Answer Key 2025 PDF Download: राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जल्द ही जारी की जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरपीएससी आरएएस आंसर-की 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RPSC RAS Prelims Answer Key 2025: कब तक आएगी आंसर-की

आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 (रविवार) को किया गया। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स आंसर-की फरवरी के आखिरी सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to download RPSC RAS Answer Key 2025

  • सबस पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर आरएएस प्रीलिम्स आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आरएएस आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC RAS Prelims Result 2025: कब आएगा रिजल्ट

आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 733 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, राज्य सेवा के लिए 346 पद और अधीनस्थ सेवा के लिए 387 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article