एजुकेशन

RPSC RAS Admit Card 2025: राजस्थान आरएएस परीक्षा का एडमिट कार्ड यहां करें डाउनलोड, जानें कब होगा एग्जाम

Rajasthan RAS Admit Card 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने घोषणा की है कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। बता दें कि इसके लिए परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को आयोजित होने वाली है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जारी होने के बाद तुरंत अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RPSC RAS एडमिट कार्ड 2025

Photo : iStock

Rajasthan RAS Admit Card 2025: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। बता दें कि इसके लिए परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को आयोजित होने वाली है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जारी होने के बाद तुरंत अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान आरएएस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 18 अक्टूबर 2024 तक का समय मिला था। इस परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 को होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड नीचे दिए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC RAS Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर latest updates पर क्लिक करें।
  • अब Download RPSC RAS Admit Card 2025 Link के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Here के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी SSO ID और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और आधार कार्ड या अन्य वैध आईडी प्रूफ का रंगीन प्रिंटआउट परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।

RPSC RAS Exam Pattern: कैसे होगी परीक्षा?

प्रारंभिक परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें साहित्य, परंपरा, संस्कृति, कला, इतिहास, राजस्थान की विरासत, भारतीय इतिहास, भूगोल और भारतीय राजनीतिक व्यवस्था जैसे विषय शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है, और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक का नकारात्मक अंकन (Negative Marking) होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article