एजुकेशन

RPSC RAS Final Result 2024 Declared: जारी हुआ आरपीएससी आरएएस परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

RPSC RAS Final Result 2024 Declared: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

आरपीएससी आरएएस परीक्षा का रिजल्ट

RPSC RAS Final Result 2024 Declared: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर (RPSC RAS Final Result 2026) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने पहला स्थान हासिल (RPSC RAS Final Result) किया है। बीकानेर के वीरेंद्र चारण दूसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, भीलवाड़ा के नवीन शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बता दें इस भर्ती के तहत कुल 1096 पदों पर नियुक्ति की गई है। इसमें 428 पद राज्य सेवा के और 668 पद अधीनस्थ सेवाओं के शामिल हैं।

RPSC RAS Final Result 2024: कब हुई आरपीएससी आरएएसी की परीक्षा

बता दें आरपीएससी आरएएस भर्ती 2024 परीक्षा के लिए 2 सितंबर 2024 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसके लिए कुल करीब 6.75 लाख उम्मीदवारों ने अपना आवेदन किया था। इस भर्ती के लिए आवेदन किया था। वहीं 2 फरवरी 2025 को प्रीलिम्स परीक्षा हुई, जिसमें 3.75 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए।

RPSC RAS Prelims Result: कब आया था आरपीएससी आरएएस का रिजल्

इसके बाद 20 फरवरी 2025 को प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ था। यहां 21,539 उम्मीदवार मेंस परीक्षा के लिए चयनित किया गया था। इसके बाद जून 2025 में मेंस परीक्षा हुई और अक्टूबर में उसका रिजल्ट जारी किया गया था। मेंस में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इटरव्यू के लिए बुलाया गया था। वही अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

RPSC RAS Final Result 2024: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर RPSC RAS Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।

रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम दर्ज करें।

रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RPSC RAS Marksheet 2024 Download: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  6. हस्ताक्षर
  7. रिजल्ट का स्टेटस

आरपीएससी आरएएस के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article